सलमान खान का ‘सामी सामी’ गाने पर डांस देखा आपने? रश्मिका मंदाना के साथ एक्टर जमकर थिरके, VIDEO

सलमान खान और रश्मिका मंदाना फिल्म पुष्पा के सामी-सामी सॉन्ग पर डांस करते दिखे. इस वीडियो पर फैंस अपना दिल हार जा रहे है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है. आपने ये वायरल वीडियो देखा.

Salman Khan- Rashmika Mandanna video: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ एक बार फिर से जबरदस्त अंदाज में टीवी पर शुरू होने वाला है. सलमान शो को होस्ट करेंगे और इस बार का थीम सर्कस होगा. इस बीच दबंग खान का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ सामी सामी गाने पर थिरकते दिखे.

सलमान खान और रश्मिका मंदाना का वीडियो

सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने लोकमत स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2022 में शिरकत किया. इस दौरान स्टेज पर सलमान एक्ट्रेस के साथ फिल्म पुष्पा के सामी सामी सॉन्ग पर स्टेप करते दिखे. एक्टर रश्मिका के बताये गए स्टेप को कॉपी करते दिखे. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है. वीडियो तेजी से यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

यूजर्स कर रहे कमेंट

वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पुष्पा आएगा. एक और यूजर ने लिखा, आप दोनों की जोड़ी कब बनेगी. हाल ही में एक्ट्रेस DID सुपर मॉम्स में अपनी मूवी ‘गुडबाय’ के प्रमोशन के लिए आई थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने गोविंदा और शो के जज रेमो डिसूजा के साथ गाने सामी-सामी पर जमकर डांस किया.

Also Read: DID Super Moms: अल्लू अर्जुन को छोड़ रश्मिका मंदाना ने इस एक्टर संग लगाए ‘सामी सामी’ गाने पर ठुमके,VIDEO
रश्मिका मंदाना की फिल्में

फिल्म ‘गुडबाय’ में रश्मिका मंदाना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है. फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगी. ये एक पारिवारिक फिल्म है और ये विकास बहल निर्देशित है. इसके अलावा रश्मिका एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू में काम कर रही है.

बिग बॉस 16

सलमान खान के बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक, गौतम विग, निमृत कौर अहलूवालिया और सुंबुल तौकीर कंफर्म कंटेस्टेंट है. शो 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और इस बार वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार को होगा. शो का थीम सर्कस रहेगा और इस बार बिग बॉस भी खेलेंगे. अब्दु ने शो में एंट्री लेते हुए कहा था, मुझे बिग बॉस के घर में जाना पसंद है … मैं आपसे प्यार करता हूं, हर कोई, प्लीज मेरा सपोर्ट करें (मैं हूं) छोटा भाईजान, प्लीज मुझे वोट दें! कृपया मेरे साथ मत लड़ो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >