Saiyaara: श्रद्धा कपूर को हुई सैयारा से आशिकी… ब्लॉकबस्टर फिल्म का किया रिव्यू

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत सैयारा को हर तरफ से तारीफें मिल रही है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर शामिल हुई. वीकेंड के जैसे ही यह वीकडेज में भी धुआंधार कमाई कर रही है. मोहित सूरी के साथ ‘आशिकी 2’ में काम कर चुकीं श्रद्धा कपूर ने फिल्म की तारीफ की है.

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. म्यूजिकल ड्रामा ने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. बॉलीवुड सेलेब्स लगातार मूवी और स्टारकास्ट की तारीफ कर रहे हैं. बीते दिनों अनिल कपूर, वरुण धवण, अमीषा पटेल और रणवीर सिंह ने रोमांटिक ड्रामा को मस्ट वॉच बताया था. अब इसमें श्रद्धा कपूर का नाम शामिल हो गया है.

श्रद्धा कपूर ने सैयारा का किया रिव्यू

श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर थिएटर से एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें वह “सैयारा” देख रही थीं. उन्होंने अहान पांडे, अनीत पड्डा और मोहित सूरी को टैग करते हुए लिखा, “सैयारा से आशिकी हो गई है मुझे.” एक और स्टोरी में, उन्होंने लिखा कि यह फिल्म ‘पूरी तरह से जादू’ है और बहुत लंबे समय के बाद किसी फिल्म को देखकर उन्हें इतना गहरा एहसास हुआ. उफ्फ…बहुत समय बाद इतना इमोशन फील किया है.

इस सीन को 5 बार देख सकती हैं श्रद्धा कपूर

उन्होंने सैयारा से अपना पसंदीदा सीन भी बताया, जिसमें अहान पांडे का किरदार अनीत पड्डा को जंबोट्रॉन पर देखता है और घुटनों के बल गिर जाता है. श्रद्धा ने लिखा कि वह सिर्फ इस सीन के लिए फिल्म 5 बार देख सकती हैं. श्रद्धा कपूर मोहित सूरी की 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 से सुर्खियों में आईं थी.

सैयारा के बारे में

मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित, सैयारा, कृष कपूर (अहान पांडे) की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो सिंगर बनने का सपना देखता है. उनकी मुलाकात वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) से होती है. जिसके बाद दोनों की जिंदगी बदल जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: प्रेम ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोले- डांस कॉम्पिटिशन में राही और अनु…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >