Saif Ali Khan: सैफ की सुरक्षा करेगी रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी, फैमिली ने लिया सख्त एक्शन, VIDEO

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए 16 जनवरी की देर रात को हमले के बाद उनके परिवार ने बॉलीवुड स्टार की सिक्योरिटी एजेंसी को सुरक्षा के लिए हायर किया है. इसकी वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आई है.

Saif Ali Khan: सैफ अली खान हमले के 5 दिन बाद आज 21 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. एक्टर पर हुए 16 जनवरी को हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था. अब उनके घर वापसी होते ही परिवार ने सिक्योरिटी टीम को हायर किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड स्टार रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी की तरफ से एक टीम को हायर किया गया है, जो सैफ अली खान और उनके परिवार की सुरक्षा करेगा. यह सख्त एक्शन परिवार की ओर से सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद लिया गया है.

यहां देखें वीडियो-

रोनित रॉय की टिम करेगी सैफ की सुरक्षा

सैफ अली खान आज 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर मुंबई के बांद्रा स्थित टर्नर रोड पर मौजूद फॉर्च्यून हाइट्स नाम के अपार्टमेंट में पहुंचे। अबसे यही एक्टर का नया आवास है. एक्टर हमले से पहले भी यहीं रहते थे. इसी अपार्टमेंट के बाहर रोनित रॉय और उनकी सिक्योरिटी एजेंसी की टीम भी उनके साथ फॉर्च्यून हाइट्स पहुंची. यहां रोनित रॉय को पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ बातचीत करते देखा गया. ऐसे में अब यह खबर तेज है कि अबसे रोनित रॉय की सुरक्षा एजेंसी की टीम ही सैफ अली खान और उनके पुरे परिवार की सुरक्षा करेगी.

क्या था पूरा मामला?

सैफ अली खान के घर में 16 जनवरी की रात 2 बजे शहजाद नाम के एक आदमी ने एक्टर के बांद्रा स्तिथ अपार्टमेंट में चोरी करने की कोशिश की थी. हालांकि, एक्टर की सूझबूझ से वह चोरी करने में तो असफल रहा, लेकिन हाथापाई के दौरान सैफ को बुरी तरह चोट आईं. हमले के तुरंत बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई और फिर अब 5 दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अब वह अपने घर आ चुके हैं, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें अब भी बेड रेस्ट करने को कहा है.

यह भी पढ़े: Saif Ali Khan Discharged: 6 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ, डॉक्टर्स ने कहा- दो चार दिन…VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >