Saif Ali Khan के हमलावर का बांग्लादेशी कनेक्शन, पुलिस को मिले सबूत, आरोपी के पिता बोले- कानूनी दस्तावेज…

Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जिस शख्स ने चाकू से हमला किया था, वह वास्तव में बांग्लादेशी है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं.

Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ दिनों पहले एक शख्स ने चाकू से हमला किया था. इस घटना में एक्टर बुरी तरह घायल हो गए थे. पुलिस ने छानबीन करते हुए मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को धर दबोचा था. अब हमलावर के बांग्लादेशी होने के सबूत मिल गए हैं. जी हां मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं. जिसमें आरोपी का असली नाम शरीफुल इस्लाम लिखा हुआ है और वह 31 साल का है.

नाम बदलकर भारत में रहता था सैफ अली खान का हमलावर

सैफ अली खान पर हमला करने वाला हमलावर अपना नाम बदलकर भारत में रहता था. विजय दास बनकर वह मुंबई में पिछले सात महीनों से रह रहा था. उसके पिता का नाम मोहम्मद रुहुल अमीन है. शख्स वैसे तो बांग्लादेश के बरिशाल शहर का रहने वाला है. मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़कर वहां छोटे-मोटे काम कर रहा था. मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद अवैध रूप से दावकी नदी पार करके भारत में पहुंचा था. पहले तो वह पश्चिम बंगाल में रहा, बाद में नौकरी की तलाश में मायानगरी पहुंचा. यहां अच्छे से रहने के लिए उसने एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया और सिमकार्ड खरीदा.

हमलावर के पिता ने कही यह बात

अब हमलावर के पिता मोहम्मद रुहुल अमीन फकीर ने द इंडियन एक्सप्रेस संग बात की. उन्होंने बताया, “बांग्लादेश में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता के कारण उन्हें लगा कि इस गांव में उनका भविष्य अंधकार में है, इसलिए वे एक बिचौलिए की मदद से बिना किसी कानूनी दस्तावेज के भारत चले गए.” उन्होंने कहा कि उनके बेटे का अंतिम लक्ष्य पर्याप्त कमाई करना और भारत से बाहर जाना था. मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के सिलसिले में 19 जनवरी को पड़ोसी शहर ठाणे से गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान अटैक मामले में नया ट्विस्ट, फोरेंसिक लैब का दावा- CCTV में दिखा शख्स और गिरफ्तार हुआ आरोपी है अलग-अलग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >