Rashmika Mandanna: एयरपोर्ट पर लंगड़ाते हुए दिखीं पुष्पा की श्रीवल्ली, फैंस परेशान, देखें VIDEO

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हैदराबाद एयरपोर्ट पर मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना होते समय लगड़ाते हुए स्पॉट हुई हैं.

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को इसकी सुचना दी थी कि उनके पैर पर जिम में वर्कआउट करते समय गंभीर चोट आई थी. साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के मेकर्स से भी उनकी वजह से शूटिंग में देरी होने के लिए माफी मांगी थी. अब उनका सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस मुंबई जाने के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. वह अपने प्रोजेक्ट की वजह से और आगामी हिंदी फिल्मों के लिए रवाना हुई हैं. उनके फैंस के लिए इस वीडियो में परेशान करने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस कार से बाहर निकलते वक्त लगड़ाते हुए नजर आईं. इसके बाद उनकी टीम ने उन्हें व्हीलचेयर का सहारा दिया, जिसके बाद वह अपने फ्लाइट तक पहुंचीं. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस की प्रतिक्रिया बटोर रहा है. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगी. इसके अलावा वह मैडॉक फिल्म्स की फिल्म ‘छावा’ में भी दिखाई देंगी. मेकर्स ने बीते दिन एक्ट्रेस का महारानी येसुबाई के रूप में पहला लुक भी जारी किया, जिसे दर्शकों ने पसंद किया.

यह भी पढ़े: Chhaava: नाक में नथ-सिर पर घूंघट, सामने आया ‘छावा’ से महारानी येसूबाई बनी रश्मिका का पहला लुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >