Rashmika Mandanna: पैर में लगी गंभीर चोट, फिर क्यों रश्मिका ने मांगी मेकर्स से माफी, बोलीं- मेरा हैप्पी न्यू ईयर यही था…

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली तीन फिल्मों सिकंदर, थामा और कुबेरा के मेकर्स से एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए माफी मांगी है. इस पोस्ट में उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है.

Rashmika Mandanna: ‘पुष्पा 2’ की सफलता का लुत्फ उठाने के बाद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की लगातार तीन बड़ी फिल्में लाइनअप हैं, जिनका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. ऐसे में मालूम पड़ता है कि एक्ट्रेस के लिए साल 2025 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. यह हम नहीं, बल्कि खुद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कही है, जिसमें उनके पैर में प्लास्टर लगा हुआ है. इसके बावजूद वह अपनी आने वाली फिल्मों के मेकर्स से माफी मांगते हुए दिखी हैं. आइए बताते हैं आखिर ऐसा क्यों.

यहां देखें रश्मिका का इंस्टाग्राम पोस्ट-

जख्मी हुईं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है और वह मायूस नजर आई हैं. इसके नीचे उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मुझे लगता है कि मेरा हैप्पी न्यू ईयर यही था. अपने पवित्र जिम में प्रार्थना के दौरान खुद को जख्मी कर लिया. अब मैं अगले कुछ हफ्तों या महीनों तक, या भगवान जाने कब तक के लिए उछलने वाले मोड में आ गई हूं. तो ऐसा लग रहा है कि बस मैं दुआ कर रही हूं कि कब थामा, सिकंदर और कुबेर के सेट पर वापसी करूंगी.’

रश्मिका मंदाना ने मेकर्स से क्यों मांगी माफी?

रश्मिका मंदाना ने आगे अपनी तीनों फिल्मों के मेकर्स से माफी मांगा और लिखा, ‘अपने डायरेक्टर्स से देरी के लिए माफी चाहती हूं. मैं जल्द ही वापस लौटूंगी, बस इतनी तसल्ली कर लूं कि मेरा पैर चलने फिरने के लायक ठीक हो गया है, या बस कूदने के लायक. इस बीच अगर आपको मेरी जरुरत हो तो मैं वह शख्स होऊंगी, जो अपनी पूरी शिद्दत से आपके लिए खरगोश जैसी छलांग लगा दूंगी. कूद कूद कर, कूद कूद कर, कूद कूद कर.’ ऐसे में अब फैंस भी रश्मिका के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Sonakshi Sinha: पैपराजी पर फूटा सोनाक्षी सिन्हा का गु��्सा, हाथ जोड़कर बोलीं- बस हो गया…VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >