Dhurandhar की सफलता बनी ‘Don 3’ छोड़ने की वजह? रिपोर्ट में रणवीर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा

Don 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह की तरफ से नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने फिल्म छोड़ने के पीछे स्क्रिप्ट, बजट और दूसरे मुद्दों को वजह बताया है. जानिए पूरा मामला.

Ranveer Singh on Don 3 Exit: रणवीर सिंह के अचानक ‘डॉन 3’ छोड़ने का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब इस विवाद को लेकर नई जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म छोड़ने के बाद रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच कई बैठकें हुई थीं. इसी दौरान एक्टर ने फिल्म से बाहर होने के पीछे की वजह भी बताई थी.

क्या है पूरा मामला?

Variety की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 में रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ से बाहर होने का फैसला लिया था. यह फैसला फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ ही हफ्ते पहले लिया गया था. इसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बैठकें हुईं. हालांकि, शुरुआती बैठकों में रणवीर सिंह शामिल नहीं हुए थे.

इन बैठकों में सलमान खान, रितिक रोशन, करण जौहर और आलिया भट्ट जैसे कई बड़े सितारे मौजूद थे. सभी यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर इतना बड़ा प्रोजेक्ट बीच में क्यों रुक गया.

जब रणवीर सिंह ने अपनी बात रखी

बाद में हुई एक बड़ी बैठक में रणवीर सिंह भी शामिल हुए. इस बैठक में आमिर खान, अनिल कपूर, रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर, सिद्धार्थ रॉय कपूर और अजीत अंधारे समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं.

बताया गया कि इस दौरान रणवीर सिंह ने सभी के सामने फिल्म छोड़ने की वजहें बताईं और अपना पक्ष रखा.

रणवीर सिंह ने बताईं चार बड़ी वजहें

Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह का कहना था कि फिल्म की स्क्रिप्ट उस स्तर तक नहीं पहुंची थी, जिससे वह पूरी तरह संतुष्ट हो सकें.

एक्टर ने यह भी कहा कि फरहान अख्तर अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स और कॉन्सर्ट्स में काफी व्यस्त थे. इसी वजह से फिल्म को लेकर लगातार चर्चा और तैयारी नहीं हो पा रही थी.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह की फीस कम कर दी गई थी. साथ ही फिल्म का बजट भी पहले बताए गए 300-350 करोड़ रुपये से घटाकर करीब 150 करोड़ रुपये कर दिया गया था.

इसके अलावा रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें फिल्म के लिए कोई साइनिंग अमाउंट भी नहीं मिला था.

‘धुरंधर’ को लेकर भी कही यह बात

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बैठक के दौरान रणवीर सिंह ने कहा था कि अगर उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ फ्लॉप हो जाती, तो शायद वह ‘डॉन 3’ नहीं छोड़ते. बताया जा रहा है कि एक्टर का मानना था कि ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद उनके पास दूसरे ऑप्शन मौजूद थे, जिससे वह अपने फैसले पर आगे बढ़ सके.

यह भी पढ़ें: कॉन्ट्रैक्ट से छुटकारा पाने के लिए Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर लगाया था झूठा उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- कोई और रास्ता नहीं था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >