Deepfake Video के खिलाफ रणवीर सिंह ने उठाया बड़ा कदम, दर्ज कराई FIR, ये बॉलीवुड एक्टर्स भी हो चुके हैं शिकार

रणवीर सिंह डीपफेक वीडियो के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए एफआईआरप दर्ज कराया है. उनके स्पोक्सपर्सन ने जानकारी दी. बता दें कि अबतक कई बॉलीवुड स्टार्स के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.

कुछ समय पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने इसपर लीगल एक्शन लिया था. वहीं, अब डीपफेक वीडियो का शिकार बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बन गए हैं. इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते दिखे. हालांकि ये एक डीपफेक वीडियो है और इसपर उन्होंने एक्शन लिया है.


डीपफेक वीडियो मामले में रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट
रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उनके स्पोक्सपर्सन ने ये जानकारी दी. रणवीर के स्पोक्सपर्सन ने बताया, हमने पुलिस कंप्लेन और एफआईआर उस हैंडल के खिलाफ दर्ज की है, जो रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को प्रमोट कर रहा है. बता दें कि उस वीडियो में बाजीराव मस्तानी एक्टर एक पॉलिटिकल पार्टी को प्रमोट करते दिखे थे.


रणवीर सिंह ने कही थी ये बात
वहीं, उस वीडियो के वायरल होने के बाद रणवीर सिंह ने यूजर्स को सलाह देते हुए अपने एक्स पर लिखा, डीपफेक से बचो दोस्तों. गौरतलब है कि अबतक कई बॉलीवुड स्टार्स का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कैटरीना कैफ, काजोल, आमिर खान, नोरा फतेही, आलिया भट्ट जैसे का नाम शामिल है. वहीं, रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगे. इसे लेकर उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी. उनके अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आएंगी. इसके अलावा वो सिंघम अगेन में भी नजर आएंगे, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में है. इसमें करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे सेलेब्स भी काम कर रहे हैं. हाल ही में दीपिका का लुक फिल्म से रिवील किया गया था.

The Academy ने दीपिका पादुकोण का शेयर किया ये वीडियो, कमेंट करने पर मजबूर हुए रणवीर सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >