Ranveer Singh Fees: धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली भारी-भरकम फीस, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Ranveer Singh Fees: धुरंधर फ्रैंचाइजी के लिए रणवीर सिंह और आदित्य धर ने फिक्स्ड एडवांस लिया था और बाद में बैकएंड डील के जरिए अच्छा मुनाफा कमाया. धुरंधर की सह-निर्माता ज्योति देशपांडे ने इस बात का खुलासा किया.

Ranveer Singh Fees: आदित्य धर की ओर से निर्देशित धुरंधर फ्रैंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. पहली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1307 करोड़ और सीक्वल ने 1790 करोड़ से अधिक की कमाई की. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह ने मूवी के लिए भारी-भरकम फीस ना लेकर काफी कम चार्ज किया था.

रणवीर सिंह ने धुरंधर के लिए ली कम फीस

धुरंधर की सह-निर्माता ज्योति देशपांडे ने ईटी डिजिटल संग बात करते हुए खुलासा किया कि जहां आजकल एक्टर भारी भरकम फीस लेते हैं. ऐसे में रणवीर और आदित्य ने कम एडवांस फीस ली और बैकएंड डील के जरिए मुनाफे में हिस्सा लिया. ज्योति ने कहा, ”धुरंधर में, रणवीर फिक्सड फीस और बैकएंड डील के साथ आए, इसलिए जब मूवी हिट हुई तो उन्हें फायदा हुआ. आदित्य के साथ भी ऐसा ही हुआ, उन्होंने भी बाद में अच्छा मुनाफा कमाया. इस तरह आप रिस्क और लाभ दोनों को बांट सकते हैं.”

धुरंधर की सह-निर्माता ने प्रोफिट को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे कहा कि इस मॉडल ने यह सुनिश्चित किया कि फिल्म से जुड़े सभी लोग प्रोफिट में फायदा मिले. ज्योति के मुताबिक, धुरंधर का स्केल इतना बड़ा हो गया कि फिल्म का बजट शुरुआती अनुमान से लगभग दोगुना पहुंच गया. उन्होंने बताया कि टीम ने इस प्रोजेक्ट पर पूरी ताकत झोंक दी थी. एक फिल्म के तौर पर शुरू हुई यह कहानी आगे चलकर दो पार्ट में बदल गई, जिससे यह सफर और भी बड़ा हो गया. हालांकि, आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और पूरी टीम को इसका शानदार फायदा मिला.

धुरंधर के बारे में

धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं धुरंधर 2 इस साल 19 मार्च को रिलीज हुई. एक्शन ड्रामा में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे स्टार्स की टोली है. ये फिल्में जसकिरत सिंह रंगी उर्फ ​​हमजा अली मजारी की कहानी बयां करती हैं, जिसे पाकिस्तान के लयारी में एक आतंकी संगठन को खत्म करने के लिए भेजा जाता है. वह एक बलूच गिरोह में घुसपैठ करता है और राजनेता की बेटी से शादी करता है.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत ने नर्स का किरदार निभाने के लिए की ऐसी तैयारी, छोड़ा कम्फर्ट जोन, बताई वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >