Randeep Hooda Jaat Fees: जाट में विलेन बनकर रणदीप ने कमाए करोड़ों, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Randeep Hooda Jaat Fees: रणदीप हुड्डा और सनी देओल स्टारर फिल्म जाट एक एक्शन थ्रिलर है जो 10 अप्रैल 2025 को सिनेमा घरो में रिलीज होने वाली है. फिल्म साल की मोस्ट अवैटेड्स मूवीज में से एक है जिसमें एक दूसरे के साथ भिड़ते हुए दिखेंगे रणदीप और सनी. आइये जानते है रणदीप ने मूवी के लिए कितने करोड़ चार्ज किये है.

Randeep Hooda Jaat Fees: हाईवे और सरबजीत जैसी मूवीज में अपने दमदार एक्टिंग के लिए पॉपुलर रणदीप अब एक्शन फिल्म्स में अपनी किस्मत आजमा रहे है. गोपीचंद मलिनेनी की ओर से निर्देशित मूवी में रणदीप एक विलेन के रोल में नजर आने वाले है. फैंस एक्टर को नए रूप में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. मूवी बस कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. आइये जानते हैं अपने रोल के लिए रणदीप ने फीस के तौर पर कितने रुपये लिए हैं.

जाट के लिए रणदीप ने चार्ज किए इतने रुपये

सनी देओल के अगेंस्ट नजर आने वाले रणदीप हुड्डा ने फिल्म के लिए अच्छी खासी फीस चार्ज की है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार रणतुंगा का किरदार निभाने के लिए उन्होंने 5-7 करोड़ रूपए बटोरे है. वहीं मुख्य भूमिका निभाने वाले सनी ने फिल्म के लिए 50 करोड़ की मोटी रकम चार्ज की है.

कितनी है रणदीप हुड्डा की नेटवर्थ

एक फिल्म के 4-5 करोड़ रूपए चार्ज करने वाले रणदीप की नेट वर्थ लगभग 80 करोड़ रूपए के करीब है. एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट से महीने के 50 लाख रुपए कमाते हैं. उनके पास मर्सिडीज बेंज GL 350 CDI, वोल्वो V90, महिंद्रा विंटेज विली जीप 4×4 और महिंद्रा बोलेरो जैसी महंगी और विंटेज गाड़िया भी है. साथ ही मुंबई के पॉर्श इलाके वर्सोवा में 10 करोड़ का बंगला है.

रणदीप ने सनी देओल संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

रणदीप हुड्डा ने न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2025 में फिल्म जाट में सनी पाजी संग काम करने पर बात की थी. उन्होंने कहा, “सनी देओल के साथ काम करके बहुत मजा आया. वह बहुत अच्छे से बात करते हैं. वो ढाई किलो का हाथ सिर्फ स्क्रीन पर दिखता है, रियल में वह एक सरल इंसान है. उन्होंने मुझसे कहा कि कैसे गदर 1 ने उनकी दुकान बंद कर दी और गदर 2 ने फिर चला दी. मैं सोच भी नहीं सकता कि उन पर क्या गुजरी होगी. जब सनी को डायरेक्टर एक्शन कहते हैं, तो हम सब डर जाते हैं कि अब कुछ धमाका होने वाला है.”

यह भी पढ़ें- Jaat Review: सनी देओल की जाट फ्लॉप हुई या हिट, मिले इतने स्टार्स, थियेटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >