‘राजा शिवाजी’ की कमाई में दिखा सलमान का जादू, पहले दिन ही छाई फिल्म

Raja Shivaji Day 1: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार एंट्री ली है. खासकर मराठी वर्जन ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींच लिया है.

Raja Shivaji Box Office Day 1: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिले, लेकिन कमाई के मामले में इसने मजबूत पकड़ दिखाई है. खास बात यह है कि फिल्म को एक साथ मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में शूट किया गया था. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन लगभग 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं मराठी वर्जन ने 8 करोड़ रुपये जुटाए।.इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 11.35 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

कड़ी टक्कर के बीच रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की टक्कर आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘एक दिन’ से हुई है, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है. वहीं माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हैं.

फिल्म की खास बातें

यह फिल्म रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जा रही है. उन्होंने न सिर्फ इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है, बल्कि इसे लिखा और डायरेक्ट भी किया है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया देशमुख और बोमन ईरानी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए. इसके अलावा सलमान खान के कैमियो की भी खूब चर्चा हुई. फिल्म का संगीत मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है, जो पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं.

आगे क्या रहेगा फिल्म का हाल?

पहले दिन की अच्छी कमाई के बाद अब सभी की नजर वीकेंड कलेक्शन पर है. अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और तेजी आ सकती है खासकर मराठी मार्केट में फिल्म का प्रदर्शन काफी मजबूत दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- पति धर्मेंद्र को याद कर छलका हेमा मालिनी का दर्द, बोलीं- नहीं जानती आगे कैसे संभालूंगी खुद को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >