‘राजा शिवाजी’ ने 8 दिनों में कितनी कर ली कमाई? जानिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Raja Shivaji Collection Day 8: छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता पर आधारित ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख ने दमदार एक्टिंग किया है. फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन सामने आया है.

Raja Shivaji Box Office Collection Day 8: मराठा वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रितेश देशमुख स्टारर इस पीरियड ड्रामा ने दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की और अब रिलीज के 8 दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये ग्रॉस क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है.

दूसरे शुक्रवार को भी बनी रही पकड़

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को करीब 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि यह कमाई गुरुवार के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत कम रही, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार बनी हुई है. अब तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 66.23 करोड़ रुपये हो गया है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक वीकेंड तक फिल्म घरेलू बाजार में 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.

हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में मिल रहा प्यार

फिल्म हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई है. खास बात यह है कि मराठी वर्जन को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के पहले दिन हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि मराठी वर्जन का कलेक्शन 8 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद भी मराठी भाषा में फिल्म की पकड़ लगातार मजबूत बनी रही.

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का आकर्षण

‘राजा शिवाजी’ सिर्फ एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं बल्कि रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट भी माना जा रहा है. फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म में विद्या बालन, फरदीन खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और अमोले गुप्ते जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं. वहीं सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें- पहले दिन ही फुस्स हुई ‘दादी की शादी’, 1 करोड़ तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >