100 years of Raj Kapoor: क्यों शम्मी कपूर के बेटे ने अंकल राज कपूर से बनाई थी दूरी, कहा- उन्होंने जो कुछ भी किया…

Raj Kapoor: हिंदी सिनेमा के दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कपूर कि आज 100वीं जयंती है. इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने सालों तक अपने अंकल राज कपूर से दूरी क्यों बनाई थी. आइए बताते हैं.

Raj Kapoor: भारतीय सिनेमा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिग्गज अभिनेता और शानदार निर्माता-निर्देशक राज कपूर की आज 14 दिसंबर, 2024 को100वीं जयंती है. इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार उनकी याद में एक आयोजन कर रहा है, जिस्म फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी और नामी हस्तियां शिरकत करेंगी. कपूर परिवार ने इस भव्य आयोजन का न्योता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिया. हालांकि, वह इस कार्यक्रम में होंगे या नहीं इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने अंकल राज कपूर के बारे में कई बाते कीं. इस दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने कई समय तक राज कपूर और रणधीर कपूर से दूरी बनाई थी. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

आदित्य राज कपूर ने राज कपूर के बारे में क्या कहा?

आदित्य राज कपूर ने ETimes के साथ एक इंटरव्यू में अपने ताऊ राज कपूर के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘वाह, राज साब- एक सिनेमाई कवि जिन्होंने रोमांस और सामाजिक मुद्दों को दर्शाने का तरीका बदल दिया’. आज की फिल्मों में जो भी बदलाव हुए हैं, चाहे वो स्क्रिप्ट हो, एडिटिंग हो या निर्देशन, उसका श्रेय राज साब जैसे दिग्गजों को जाता है जिन्होंने अंधेरे के पार सपने देखने की हिम्मत दिखाई’.

‘राज साहब को कौन सा भाग्य पूरा करना था…’

आदित्य राज कपूर ने आगे कहा, ‘मैं अक्सर सोचता हूं कि राज साहब को कौन सा भाग्य पूरा करना था ये शायद एक नई फिल्म की कहानी हो सकती है! उन्होंने सामाजिक मुद्दों को रोमांस के साथ जोड़ा और जटिल रिश्तों को पेश किया. उनके निर्देशन और मार्गदर्शन ने भारतीय सिनेमा में रचनात्मकता को पूरी तरह से बदल दिया’. 

आदित्य ने की अंकल राज कपूर की तारीफ

आदित्य राज कपूर ने आगे अपने अंकल राज कपूर के तारीफों की पुल बांधते हुए कहा, ‘मैं कुछ सालों तक RK स्टूडियोज में रणधीर कपूर और राज साब के साथ रहा. आज के समय में, भले ही एक शिष्य स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम कर रहा हो, लेकिन वे राज साब के बनाए गए प्लेटफार्म से मेल नहीं खा सकता. उस वक्त हम समय को खुद महसूस कर रहे थे. आज, कंप्यूटर तकनीक जैसी सुविधाओं के चलते सब कुछ अलग है. राज साहब जवाब-तलबी में सख्त थे. उन्होंने सामान्य चीजों में सुंदरता ढूंढी और आम को खास बना दिया’. 

क्यों बनाई राज कपूर से दूरी?

आदित्य राज कपूर ने राज कपूर से दूरी बनाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा- उनकी कहानी कहने की जज्बा, संगीत और सिनेमाटोग्राफी का मिलाजुला अंदाज, ये सब शॉर्टकट्स के बिना था या तो सब कुछ था, या कुछ नहीं’. जब आदित्य से पूछा गया कि शशि कपूर और राज कपूर के परिवारों ने परिवार की धरोहर को आगे बढ़ाया, जबकि शम्मी कपूर का परिवार मीडिया से दूर रहा, तो उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने दूरी बनाई और सालों तक राज अंकल या रणधीर से नहीं मिला. लेकिन इसके पीछे मेरी अपनी वजहें थीं. राज अंकल ने जो कुछ भी किया, वो सिनेमा के हर पहलू को छुआ. अब मैं नया क्या कर सकता था?

Also Read: 100 Years of Raj Kapoor: कल्ट फिल्मों के हैं शौकीन तो… इस वीकेंड थियेटर्स में देखें राज कपूर की ये 7 मूवीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >