Raid 2 Box Office Collection Day 6: 'रेड 2' ने 'जाट' के छुड़ाए पसीने, छठे दिन अजय देवगन की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानें कुल कमाई

Raid 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने साल 2025 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म अच्छी कमाई कर रही है और इसने अबतक 70 करोड़ रुपये से ज्याजा की कमाई कर ली. अब छठे दिन की कमाई यहां जानें.

Raid 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है. फिल्म ने ओपनिंग डे से लेकर अबतक अच्छी कमाई की है. हालांकि फिल्म का कलेक्शन बीच में डगमगाया था, लेकिन वीकेंड पर मूवी ने दमदार कमाई कर ली. दर्शकों को इसकी कहानी और एक्शन काफी पसंद आ रहा है. अजय का स्टार पावर और रितेश देशमुख का स्वैग फिल्म में देखते ही बन रहा है. रेड 2 ने रिलीज के साथ ही केसरी चैप्टर 2 और सनी देओल की जाट की हालत बॉक्स ऑफिस पर टाइट कर दी. छठे दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है.

भारत में रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही रेड 2 ने 70.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. अजय देवगन की यह फिल्म साल 2025 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने अपने फर्स्ट वीकेंड में 30 करोड़ रुपये कमाए, जबकि केसरी चैप्टर 2 ने अपने पहले वीकेंड में सिर्फ 22.75 करोड़ ही कमाए थे. बात करें तो सनी देओल की जाट की तो फिल्म ने फर्स्ट शनिवार और रविवार को 23.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, छठे दिन मूवी ने 0.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इसकी टोटल कमाई 79.09 करोड़ रुपये हो गई है.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Raid 2 Box Office Collection Day 1- 19.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 2- 12 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 3- 18 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 4- 22.33 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 5- 7.75 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 5- 0.09 करोड़

नेट कलेक्शन- 79.09 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें-  ‘ये इंडस्ट्री शुरू से चोर है, सबकुछ कॉपी करते…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, कहा- कल्ट फिल्मों में भी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >