King: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा था कि राघव जुयाल फिल्म में एक बड़े विलेन का यंग वर्जन निभाने वाले हैं. अब खुद राघव ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने साफ कहा कि ये सारी बातें बिल्कुल गलत हैं और फिल्म की कहानी लोगों की सोच से बिल्कुल अलग है.
Raghav Juyal on King Rumours: क्या बोले राघव जुयाल?
एक इंटरव्यू में राघव जुयाल से उनके किरदार को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा,
"ये बिल्कुल, सरासर झूठ है. ऐसा कुछ भी नहीं है. फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है और इसका प्लॉट काफी यूनिक है."
राघव ने यह भी कहा कि दर्शकों को उनके किरदार के बारे में सही जानकारी तभी मिलेगी, जब फिल्म रिलीज होगी.
"जब आप फिल्म देखेंगे, तभी आपको पता चलेगा कि मेरा किरदार क्या है और क्या नहीं."
King Movie: यंग विलेन वाली खबर क्यों हुई थी वायरल?
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राघव जुयाल फिल्म में जैकी श्रॉफ के बेटे का किरदार निभाएंगे. साथ ही यह भी कहा गया था कि वह फिल्म के बड़े विलेन बनेंगे और शाहरुख खान के किरदार के यंग वर्जन से उनका सामना होगा. लेकिन अब राघव ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बता दिया है.
Raghav Juyal Look in King: लुक को लेकर भी दिया हिंट
राघव ने फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस फिल्म को बिल्कुल अलग अंदाज में बना रहे हैं.
उन्होंने कहा,
"यह बहुत यूनिक फिल्म है. सिद्धार्थ सर इसे जिस तरह शूट कर रहे हैं, वह काफी अलग है. मेरा लुक भी मेरी बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग होगा."
हालांकि, उन्होंने अपने किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.
King Release Date: कब रिलीज होगी 'किंग'?
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' में शाहरुख खान, सुहाना खान, राघव जुयाल, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और जैकी श्रॉफ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- इंटेंस आंखें, स्टनिंग चेहरा… कियारा आडवाणी के बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया 'Toxic' का नया पोस्टर
