Rashmika Mandanna: नो मेकअप लुक में ऐसी दिखती हैं ‘श्रीवल्ली’, रश्मिका मंदाना का वीडियो हो रहा वायरल

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी एक्टिंग और मुस्कान से फैंस को दीवाना बना देती है. रश्मिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नो मेकअप लुक में दिख रही है. जिसके बाद यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

Rashmika Mandanna No Makeup Look: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का दीवाना आज कौन नहीं है. पुष्पा की ‘श्रीवल्ली’ यानी रश्मिका, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबॉय से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. इन दिनों वो किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती है. अब एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में स्पॉट हुई. येलो आउटफिट में वो काफी स्टनिंग लगी.

रश्मिका मंदाना का नो मेकअप लुक

रश्मिका मंदाना को बिना मेकअप के एक स्पा के बाहर स्पॉट किया गया. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो येलो सलवार-सूट में काफी खूबसूरत दिखी. इस दौरान उन्होंने पैपराजी को हंसकर पोज भी दिया. उनके बाल बंधे हुए थे और हाथ में मास्क था. उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे है.

यूजर्स के कमेंट

रश्मिका मंदाना को नो मेकअप में देखकर कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे है. तो कुछ उन्हें इस लुक में ऑडनरी बता रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सिंपल ग्रॉजियर्स. इंस्टा यूजर ने लिखा, बिना मेकअप का हाल. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये कहां से नेशनल क्रश लगती है. एक और ने लिखा, आ गई असलियत सामने.

रश्मिका मंदाना नजर आई थी गोविंदा के साथ

हाल ही में रश्मिका मंदाना ‘DID सुपर मॉम्स’ में आई थी. इसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और शो के जज रेमो डिसूजा के साथ सामी-सामी गाने पर डांस किया था. इसके अलावा एक इवेंट में एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ भी इसी सॉन्ग पर डांस किया था. बता दें कि पुष्पा पार्ट 2 जल्द ही आने वाला है.

Also Read: सलमान खान का ‘सामी सामी’ गाने पर डांस देखा आपने? रश्मिका मंदाना के साथ एक्टर जमकर थिरके, VIDEO
रश्मिका की फिल्में

रश्मिका अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और पावेल गुलाटी के साथ गुडबॉय में नजर आने वाली है. फैमिली ड्रामा 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उनकी दो और हिंदी फिल्में पाइपलाइन में हैं, रणबीर कपूर के साथ एनिमल और सिद्धार्थ मल्होत्रा​ के साथ मिशन मजनू.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >