Pushpa 2: राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉलीवुड के इतिहास में…

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने क्या कहा, आपको बताते हैं. फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट कमा रही है. फिल्म ने सिर्फ चार दिन में ही 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. सुकुमार निर्देशित फिल्म ने दुनियाभर में 700 से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हर तरफ अल्लू अर्जुन का क्रेज है. इस बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया है. उन्होंने एक पोस्ट लिखा है.

पुष्पा 2: द रूल की सफलता पर राम गोपाल वर्मा ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर पुष्पा 2: द रूल को लेकर पोस्ट किया. उन्होंने बॉलीवुड के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म डब तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 है. बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा हिंदी फिल्म एक्टर तेलुगु अल्लू अर्जुन है, जो हिंदी नहीं बोल सकता. तो अब यह पैन इंडिया नहीं है, बल्कि यह तेलुगु इंडिया है.

‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन के लिए श्रेयस तलपड़े ने दी अल्लू अर्जुन को आवाज

‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन के लिए श्रेयस तलपड़े ने अल्लू अर्जुन के कैरेक्टर के लिए अपनी आवाज दी है. इंडिया टुडे से बातचीत में श्रेयस ने कहा, ”अगर उन्होंने इस तरह से काम नहीं किया होता, तो मैं अपने पार्ट को जस्टिफाई नहीं कर पाता. स्क्रीन पर आप जो देखते हैं, वह काफी आकर्षक है और उसने ही मुझे अपना बेस्ट देने के लिए मोटिवेट किया. ये बहुत कम होता है कि सीक्वल ओरिजिनल फिल्म से बेहतर हो और पुष्पा इसका एक उदाहरण है.” ‘पुष्पा 2’ ने चार दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 529.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म ने 745- 765 करोड़ का कर लिया है.

Also Read- Pushpa 2 Collection Day 4: पुष्पा 2 फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, 4 दिनों में कमा डाले इतने करोड़, दुनियाभर में किया 700 का आंकड़ा पार

Also Read- Pushpa 2: राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू, कहा- अल्लू अर्जुन ने अपने किरदार को ऐसे निभाया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >