Pushpa 2 Collection Day 4: पुष्पा 2 फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, 4 दिनों में कमा डाले इतने करोड़, दुनियाभर में किया 700 का आंकड़ा पार

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4: पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में इसने कितनी कमाई की, यहां जानिए.

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4: अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अबतक इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. ये फिल्म साल 2021 में आई ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है. इसे सुकुमार ने निर्देशित किया है. चार दिन में ही फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अबतक कितनी कमाई कर ली, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

पुष्पा 2 ने भारत में कितनी कमाई की, जानिए यहां-

  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 174.85 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 93.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 119.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 141.5 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 529.45 करोड़ रुपये

जानें दुनियाभर में अबतक कितनी कमाई हुई

सुकुमार की ओर से निर्देशित पुष्पा 2: द रूल ने दुनिया भर में लगभग 10,400 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म ने शाहरुख खान की जवान, केजीएफ, आरआरआर, और बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने दो भाषाओं में एक दिन ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. सिर्फ तीन दिन में ही मूवी ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर पोस्ट कर इसके बारे में बताया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में करीब 745- 765 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Also Read- Pushpa 2: राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू, कहा- अल्लू अर्जुन ने अपने किरदार को ऐसे निभाया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >