Punjab 95: ‘खून से सना चेहरा, बेबस और चोटिल’, दिलजीत दोसांझ की ये क्या हालत हो गई

Punjab 95: दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘पंजाब 95’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. फिल्म में एक्टर-सिंगर जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो साल 1995 में रहस्यमय परिस्थितियों की वजह से अचानक गायब हो गए थे.

Punjab 95: ‘बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फाइनली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पंजाबी 95’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. दिलजीत हाल ही में अपने दिल-लुमिनाती टूर से फैंस का दिल जीत चुके हैं और अब वह एक दमदार किरदार के साथ एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं. दरअसल, एक्टर अपनी अगली फिल्म में जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाएंगे, जो साल 1995 में किसी रहस्यमय परिस्तिथि की वजह से अचानक गायब हो गए थे. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए आपको बताते हैं फिल्म के बारे में सबकुछ।

यहां देखें ‘पंजाब 95’ से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक-

खून से सना चेहरा और बेजान शरीर

दिलजीत दोसांझ ने आज 11 जनवरी को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उनका चेहरा पूरा खून से लथपथ है, शरीर एकदम बेजान नजर आ रही है और आंखे भी चोटिल हैं. उनके इस लुक को देखकर मालूम पड़ता है कि फिल्म में थ्रिल और इमोशंस का भरपूर तालमेल देखने को मिलेगा. वहीं, दिलजीत अपने किरदार की मानसिक स्थिति और उनके द्वारा झेले गए संघर्ष को दर्शाते दिखाई दिए हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिलजीत ने नीचे कैप्शन लिखा है कि ‘मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं, ਪੰਜਾਬ ’95.’

कौन है जसवंत सिंह खालरा?

पंजाब 95, जसवंत सिंह खालरा की जीवनी पर आधारित है, जो एक मानवाधिकार कार्यकर्ता थे. इन्होंने पंजाब में हुए अत्याचारों और मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ आवाज उठाई थी. साल 1995 में उनका अचानक लापता होना कई सवालों को खड़ा करता है. ऐसे में फिल्म की कहानी और दिलजीत का किरदार इन्ही के इर्द-गिर्द घूमता है. हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म के कुछ पार्ट्स में बदलाव की मांग की है, जिसमें से सबसे पहले मेकर्स को जसवंत सिंह खालरा के नाम और फिल्म के टाइटल ‘पंजाब ’95’ को हटाने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़े: Loveyapa Trailer: आमिर के बेटे की खुशी कपूर ने खोली ब्राउजिंग हिस्ट्री, शर्म से हुईं लाल सुनाई खरी खोटी

यह भी पढ़े: Hisaab Barabar Trailer: अब होगा स्कैमर्स का ‘हिसाब बराबर’, आर. माधवन की फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >