प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेम्पल में बर्तन धोकर की सेवा, फैंस कर रहे तारीफ

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में सेवा करती नजर आईं और फैंस को अपनी संस्कृति के प्रति प्यार दिखाया है. अब एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Priyanka Chopra: बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, हाल ही में अमृतसर के गोल्डन टेम्पल पहुंची है. वहां उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी सेवा की और खूब सारा प्यार जताया. प्रियंका का अपनी संस्कृति के प्रति प्यार देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी जमकर रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. इस बीच प्रियंका ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.

कब प्रियंका चोपड़ा गोल्डन टेम्पल पहुंची ?

मंगलवार को प्रियंका चोपड़ा अमृतसर के गोल्डन टेम्पल पहुंची. उन्होंने पीच कलर का सूट पहना और सिर पर दुपट्टा रखा है. मंदिर जाते समय वह मुस्कुराती हुई लोगों को नमस्ते करती नजर आईं और स्टाफ के साथ उन्होंने सेल्फी ली और थोड़ी बातचीत भी की. फैंस उनके इस सिंपल लुक और अपने देश के लोगो के प्रति प्यार को देखकर काफी खुश हो रहे हैं.

यहां वीडियो देखें

प्रियंका ने गुरुद्वारा में किया सेवा

गोल्डन टेम्पल में प्रियंका ने अन्य लोगों के बीच फर्श पर बैठकर सेवा की. उन्होंने बर्तन धोए और गुरुद्वारा के कामों में मदद की. उनके इस कदम ने फैंस का दिल जीत लिया.

प्रियंका के इंडिया में खास पल

प्रियंका कुछ दिन पहले इंडिया आई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अमृतसर का खाना दिखाया, जिसमें कुलचे, दाल मखनी, छोले, दही, मक्खन और हरी मिर्च दिखा. 26 मार्च को उन्होंने दिल्ली से अमृतसर की फ्लाइट का डिजिटल मैप शेयर किया और विंडो सीट से पंजाब के हरे-भरे खेतों की खूबसूरत झलक भी दिखाई. एयरपोर्ट पर वह फैंस के साथ फोटो खिंचवाती और बातें करती नजर आईं. बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने किसी शूट के लिए इंडिया आईं हैं हांलाकि अब तक इसके बारे में काई खास जानकारी नहीं मिली है.

प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स

अब प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी. यह फिल्म उनकी तेलुगु डेब्यू होगी और इसमें महेश बाबू, प्रिथ्वीराज सुकरमन जैसे स्टार्स भी शामिल हैं. फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी. प्रियंका फिल्म में ‘मंदाकिनी’ का रोल निभाएंगी. इसके अलावा फैंस उन्हें वेब सीरीज Citadel के दूसरे सीजन में भी देख पाएंगे.

यह भी पढ़ें: मौत के करीब पहुंच गई थी ये एक्ट्रेस, समुद्र में लगी थी डूबने, हीरो ने ऐसे बचाई थी जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >