जिस 'हेरा फेरी' ने बनाया स्टार डायरेक्टर, उसी ने खराब की जिंदगी? प्रियदर्शन का चौंकाने वाला खुलासा

‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कल्ट कॉमेडी देने वाले निर्देशक प्रियदर्शन को खुद कॉमेडी फिल्में बनाना पसंद नहीं है. जानिए क्यों ड्रामा फिल्मों के शौकीन इस दिग्गज डायरेक्टर को कॉमेडी जॉनर से हुई चिढ़ और अब फिल्म 'हैवान' से कैसे कर रहे हैं वापसी.

Pridarshan on Hera-Pheri: प्रियदर्शन ने बॉलीवुड में शुरुआती करियर में गंभीर और ड्रामा फिल्मों से की थी. हालांकि, 2000 के दशक में उनकी पहचान एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म निर्देशक के तौर पर बन गई. उनकी फेमस कॉमेडी फिल्में  ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ ने उन्हें कॉमेडी के बड़े निर्देशकों में शामिल कर दिया. लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रियदर्शन खुद कॉमेडी फिल्में बनाना ज्यादा पसंद नहीं करते.

Priyadarshan Don't Want to Make Comedy Film: कॉमेडी फिल्में बनाना पसंद नहीं 

प्रियदर्शन ने हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत फिल्म ‘मुस्कुराहट’ से की थी, जो एक ड्रामा फिल्म थी. इसके बाद ‘गर्दिश’ और ‘विरासत’ जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई. हालांकि, साल 2000 में आई ‘हेरा फेरी’ ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी. फिल्म की सफलता के बाद प्रियदर्शन को लगातार कॉमेडी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे.

प्रियदर्शन ने हेरा फेरी को लेकर कही ये बात, फोटो- इंस्टाग्राम

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शन ने बताया कि हेरा फेरी के बाद उनकी जिंदगी काफी मुश्किल हो गयी थी क्योंकि इसके बाद उनसे लगातार कॉमेडी फिल्में बनाने की उम्मीद की जाने लगी. उन्होंने कहा कि उन्होंने गंभीर फिल्मों से शुरुआत की थी और उन्हें कॉमेडी फिल्मों की शूटिंग करना खास पसंद नहीं है. यह भी पढ़ें: Haiwaan में विलेन का रोल निभाने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कई बार आसान होना लगता है बोरिंग

Priyadarshan Always Wanted to Make Different Film: कॉमेडी-हॉरर फिल्में बनाने लगे थे प्रियदर्शन 

प्रियदर्शन ने 2001 से 2021 के बीच करीब 20 हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें ज्यादातर कॉमेडी थीं. ‘भूल भुलैया’ और ‘बिल्लू’ जैसी फिल्मों में भी कॉमेडी का अहम हिस्सा देखने को मिला. वहीं, बॉलीवुड में उनकी हालिया वापसी वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ भी हॉरर-कॉमेडी थी. ऐसे में ‘हैवान’ उनके अब तक के काम से काफी अलग नजर आती है.

">

प्रियदर्शन हमेशा से अलग फिल्में करना चाहते थे. उन्होंने कहा, उन्हें ऐसी फिल्मों में काम करना था, जिनमें कहानी के साथ स्वाभाविक रूप से कॉमेडी मौजूद हो. वह अलग से कॉमेडी सीन या गैग डालने के बजाय सिचुएशनल ह्यूमर पर भरोसा करते हैं. उनके मुताबिक, उनकी फिल्मों के किरदार खुद को गंभीरता से लेते हैं, लेकिन उनके साथ होने वाली घटनाएं दर्शकों को मजेदार लगती हैं.

About Haiwaan: हैवान के बारे में 

‘हैवान’ प्रियदर्शन की 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. फिल्म में सैफ अली खान एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार एक कातिल की भूमिका में नजर आएंगे. साइकोलॉजिकल थ्रिलर में बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें: 'लालची हैं सैफ...’ फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज से पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खोले सैफ अली खान के राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >