Peddi: वर्ल्डवाइड पेड्डी ने मचाया गदर, बनी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्म, करप्पु को पछाड़ा

Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड तहलका मचाते हुए 315 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ करप्पु के कलेक्शन को पछाड़ दिया.

Peddi: बुची बाबू सना की ओर से निर्देशित राम चरण, जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. स्पोर्ट्स ड्रामा 2026 की सबसे अधिक कमाई करने वाली साउथ भारतीय फिल्म बन गई है.

पेड्डी ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

पेड्डी के मेकर्स ने एक्स पर एक पोस्ट डाला, जिसमें बताया कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 315 करोड़ की कमाई की. उन्होंने लिखा, “बॉक्स ऑफिस चैंपियन #पेड्डी का दबदबा बरकरार है. #पेड्डी ने 5 दिनों में दुनिया भर में 315 करोड़ से अधिक की कमाई की है.” पेड्डी अब 2026 की सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म बन गई है.

पेड्डी ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

पेड्डी ने अनिल रविपुडी की चिरंजीवी और नयनतारा स्टारर ‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ के 301.49 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है. इसने ‘द राजा साब’ के 208.39 करोड़ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. यही नहीं मूवी ने करप्पु के 304 करोड़ के कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

पेड्डी फिल्म के बारे में

पेड्डी, बुची बाबू सना की ओर से लिखित और निर्देशित है. इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, सह-निर्माण ईशान सक्सेना ने आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है और इसे मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स की ओर से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों की टोली है.

यह भी पढ़ें- जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >