नेगेटिव रिव्यू ने फिल्म को बनाया हिट… पेड्डी के इस स्टार ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Peddi: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ सीन्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब जगपति बाबू ने हैदराबाद इवेंट के दौरान इसपर बात की.

Peddi: राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म का तेलुगु वर्जन 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुका है. शानदार कलेक्शन के बावजूद स्पोर्ट्स ड्रामा सोशल मीडिया पर कई वजहों से चर्चा और विवादों का हिस्सा बनी हुई है. हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट के दौरान अभिनेता जगपति बाबू ने इपर रिएक्ट किया.

पेड्डी को लेकर क्या बोले जगपति बाबू

जगपति बाबू ने कहा कि ‘पेड्डी’ ने कई चुनौतियों का सामना किया और आखिरकार जीत हासिल की. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी फिल्म का असली फैसला आखिरकार वही दर्शक करते हैं, जो टिकट खरीदकर थिएटर तक पहुंचते हैं. उनके मुताबिक, 300 रुपये की टिकट खरीदने वाला दर्शक ही तय करता है कि फिल्म हिट होगी या नहीं. इस तरह की कहानी पर फिल्म बनाना आसान नहीं था और निर्देशक के लिए प्रोड्यूसर ढूंढना भी चुनौतीपूर्ण रहा होगा.

नेगेटिव रिव्यू लिखने वालों को जगपति बाबू ने कहा थैंक्यू, बोले- हिट होने में की मदद

इवेंट के दौरान जगपति बाबू ने राम चरण की जमकर तारीफ की. उन्होंने साउथ स्टार को ‘सुपरमैन’ और ‘ही-मैन’ कहा. लास्ट में एक्टर ने उन लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने फिल्म की आलोचना की या नेगेटिव रिव्यू लिखे. उनका कहना था कि ऐसे रिव्यूज ने भी किसी न किसी तरह फिल्म को फायदा पहुंचाया है और ये हिट हुई.

पेड्डी के बारे में

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु, रवि किशन और बोमन ईरानी जैसे कलाकार हैं. फिल्म को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, जबकि दर्शकों के बीच जाह्नवी कपूर का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. पेड्डी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से हुई.

यह भी पढ़ें- जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >