Video: लालबागचा राजा के पंडाल में परिणीति का 'डिजिटल लव' पति राघव को कराए बाप्पा के लाइव दर्शन

बॉलीवुड पर लालबागचा राजा की भक्ति का खुमार छाया हुआ है. परिणीति चोपड़ा बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं. यहां भीड़ के बीच उन्होंने राघव चड्ढा को वीडियो कॉल किया, ताकि वह दर्शन कर सकें.

बी-टाउन का लालबागचा राजा के साथ कनेक्शन एकदम गहरा है. शाहरुख खान से लेकर दीपवीर तक, सब बाप्पा के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं. अब अपनी ओटीटी डेब्यू से ठीक पहले, परिणीति चोपड़ा भी फुल-ऑन भक्ति मोड में बाप्पा का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचीं, और वहां उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने इंटरनेट का दिल जीत लिया.

कपल गोल्स मोड में दिखीं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं. उनका एथनिक ड्रिप एकदम 10/10 था, वाइब्रेंट पिंक अनारकली और बड़े-बड़े स्टेटमेंट इयररिंग्स में वो काफी ग्लैमरस लग रही थी. हालांकि सबसे बड़ा 'Aww' मोमेंट तब हुआ जब उन्होंने भीड़ के बीच से अपने हबी राघव चड्ढा को सीधा वीडियो कॉल घुमा दिया. मतलब, राघव वहां फिजिकली प्रेजेंट नहीं थे, फिर भी परिणीति ने मेक श्योर किया कि उन्हें वर्चुअल दर्शन मिल जाए. इसे कहते हैं असली बॉलीवुड रोमांस.

परिणीति चोपड़ा के वीडियो पर फैंस रिप्लाई कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''पति के लिए प्यार... क्या बात है.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''कहीं भी जाए.. पति के लिए प्यार बहुत हैं.''

लालबागचा राजा बना स्टार-स्टडेड रेड कार्पेट

वैसे इन दिनों बाप्पा का पंडाल किसी स्टार-स्टडेड इवेंट से कम नहीं है. परिणीति से पहले, किंग खान (SRK) अपनी पूरी फैमिली, गौरी, सुहाना और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ दर्शन करने पहुंचे थे. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी अपनी दूसरी बेबी गर्ल के आने से ठीक पहले यहां मत्था टेका था. साथ ही, साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अपनी फैमिली के साथ बाप्पा का आशीर्वाद लेते हुए स्पॉट हुए थे.

परिणीति का डिजिटल डेब्यू

अब बात करते हैं परिणीति के अपकमिंग प्रोजेक्ट की. वो अपनी पहली वेब सीरीज 'Shaque: Trust No One' के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. रेन्सिल डिसिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर की कहानी एक ऐसी मां की है, जिसका बच्चा गायब हो जाता है, और फिर शुरू होती है 9 साल लंबी, डार्क और मिस्टीरियस तलाश.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >