Padmaavat Re-Release: थिएटर्स में फिर चलेगी रानी पद्मावती के जौहर की कहानी, री-रिलीज होगी दीपिका-शाहिद की ‘पद्मावत’

Padmaavat Re-Release: रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म ‘पद्मावत’ 24 जनवरी, 2025 को री-रिलीज होने जा रही. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था.

Padmaavat: रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पद्मावत’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, जिसका मतलब है कि थिएटर्स में दुबारा से रानी पद्मावती के जौहर की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. ऐसे में अगर आप भी इस ऐतिहासिक कहानी को दुबारा देखने को तैयार हैं, तो आइए बताते हैं कब री-रिलीज होगी फिल्म.

री-रिलीज होगी दीपिका-शाहिद की ‘पद्मावत’

वॉयकॉम 18 स्टूडियो और भंसाली प्रोडक्शन ने आज गुरुवार को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर आज एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि आखिर यह महाकाव्य पीरियड ड्रामा कब री-रिलीज होगी. इस पोस्ट में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर अपने-अपने किरदारों में नजर आए हैं. पोस्ट के नीचे कैप्शन में लिखा है, ‘महाकाव्य कहानी को फिर से बड़े पर्दे पर देखें. #Padmaavat 6 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी.’

एक्साइटेड हुए फैंस

दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की पद्मावत के री-रिलीज की खबर सामने आने के बाद फैंस पोस्ट के निचे देवदास और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों के री-रिलीज की मांग भी कर रहे हैं. वहीं, फिल्म को एक फैन ने कहा, पूरी स्टार कास्ट का री-यूनियन करवाइए, फैंस ये तस्वीरें भी देखना चाहेंगे. दूसरे ने लिखा, ‘मैं इमेजन भी नहीं कर सकता कि मैं फिर से पद्मावत थिएटर में देख पाऊंगा.’ मालूम हो कि पद्मावत फिल्म सात साल पहले अपने रिलीज के दौरान कई राजनीतिक पेंच में फंसी थी. साथ ही करणी सेना ने भी कई प्रदर्शन किए थे. यही नहीं इसके टाइटल को लेकर भी खूब चर्चा रही थी. इसके बाद जाकर यह फिल्म 25 जनवरी 2018 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़े: Akshay Kumar: भूल भुलैया के सीक्वल का हिस्सा न बनने पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे निकाल दिया था…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >