The Nun 2 को अगर थियेटर्स में नहीं देखने का है मन, तो इन OTT प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं आप

इन-दिनों कॉन्ज्यूरिंग सीरीज की लेटेस्ट हॉरर फिल्म नन 2 थियेटर्स में धमाल मचा रहा है. द नन 2, 2018 कॉन्ज्यूरिंग स्पिनऑफ द नन का सीक्वल है. यहां वार्नर ब्रदर्स का एक संक्षिप्त कथानक सारांश है. आपने अबतक नहीं देखा है, तो इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर देख सकते हैं.

हॉरर फिल्मों की फ्रेंचाइजी कॉन्ज्यूरिंग की लेटेस्ट फिल्म नन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की जवान से भिड़ी है. माइकल चाव्स द्वारा निर्देशित, यह मूवी पहली फिल्म नन की घटनाओं के चार साल बाद शुरू होती है. यह फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई है. द नन 2 देखने वालों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में अभी तो एकमात्र तरीका मूवी को थियेटर में जाकर देखना है. इसके अलावा ये ऑनलाइन लीक भी हो गई है. इसे मिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीज़िला और अन्य जैसी पायरेसी साइटों पर लीक कर दी गई है. इसके अलावा अगर आपको थिय़ेटर्स भी नहीं जाना है और न ही खराब प्रिंट में देखना है, तो कुछ दिनों बाद ये वुडू, ऐप्पल, यूट्यूब और अमेज़ॅन जैसे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर किराए पर लेने या खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, या मैक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध न हो जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >