Mukesh Ambani ने राम चरण और उपासना की बेटी को दिया इतना महंगा गिफ्ट! जान कर उड़ जाएंगे आपके होश

साउथ स्टार राम चरण और उपासना 11 साल बाद माता-पिता बने है. आज उनकी बेटी का नामकरण समारोह है, जिसमें कहा जा रहा है कि कई सेलेब्स शामिल होंगे.

आरआरआर फेम राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने कुछ दिन पहले ही पैरेंट्स बने हैं. राम और उपासना के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. जैसे ही ये खुशखबरी एक्टर ने फैंस को बताई, वैसे ही सोशल मीडिया पर बधाईयां आने लगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, आज कपल की बेटी का हैदराबाद में नामकरण होगा. कहा जा रहा है कि इस समारोह में उनकी पूरी फैमिली शामिल होगी. वहीं, ऐसी खबर भी है कि मुकेश अंबानी ने उनकी बेटी को बहुत महंगा गिफ्ट दिया है.

राम चरण और उपासना की बेटी का नामकरण समारोह

राम चरण और उपासना कोनिडेला के बेटी का नामकरण समारोह उनके घर हैदराबाद में होगा. उन्होंने पहले ही अपनी बेटी के लिए एक नाम चुन लिया है और एक पारंपरिक समारोह में उसका नाम रखेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें उनके परिवार के अलावा कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की बात कही जा रही है. सभी उनकी बेटी को आशीर्वाद देंगे.

मुकेश अंबानी ने राम चरण की बेटी को दिया महंगा गिफ्ट

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि, मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने राम चरण और उपासना की बेटी को सोने का पालना बतौर तोहफे के रूप में दिया है. कहा जा रहा कि ये सोने का पालना काफी महंगा है. वहीं, उपासना इस समारोह की तैयारियों को लेकर तसवीरें अपने इंस्टा स्टोरी में फैंस के लिए पोस्ट कर रही है.

11 साल बाद माता-पिता बने राम और उपासना

बता दें कि राम चरण और उपासना 20 जून 2023 को एक बेटी के माता-पिता बने. शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे के साथ एक तस्वीर साझा की थी. उन्होंने लिखा था, “हमारे बच्चे के गर्मजोशी से स्वागत से अभिभूत हूं. आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.” बता दें कि सालों तक डेटिंग करने के बाद कपल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी के 11 सालों बाद कपल माता-पिता बने है.

Also Read: 3 Idoits Sequel: ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर शरमन जोशी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- राजकुमार हिरानी सीक्वल बनाने के…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >