Mrunal Thakur: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में बिजी है. इसी बीच पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही थी कि एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष 14 फरवरी, यानी वेलेंटाइन डे के दिन शादी करने वाले हैं. इतना ही नहीं, लोगों ने शादी की तारीख तय कर दी, कार्ड छपवा दिए और यहां तक कि एआई से बनी तस्वीरें भी वायरल कर दी. लेकिन अब इन सभी चर्चाओं पर खुद मृणाल ने चुप्पी तोड़ दी है.
आज मेरी हल्दी है, कल संगीत…
हाल ही में इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में उनसे धनुष के साथ शादी की अफवाहों पर सवाल किया गया. सवाल सुनते ही उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि “आज मेरी हल्दी है, कल संगीत…” जब उनसे कहा गया कि सोशल मीडिया पर तो उनकी शादी की तारीख भी तय हो चुकी है, तो मृणाल ने कहा, “अरे गाइज, आज मेरी हल्दी है और कल संगीत… आप लोग खाना खा लेना.” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े. उन्होंने साफ कर दिया कि यह सब सिर्फ अफवाहें हैं और उन्हें खुद भी नहीं पता कि उनकी शादी कब हो रही है.
शादी को लेकर मृणाल की राय
इसके बाद मृणाल ने शादी को लेकर कहा कि सिर्फ शादी करने के लिए शादी नहीं करनी चाहिए. सही इंसान मिलना जरूरी है. ऐसा व्यक्ति जिस पर भरोसा हो, जिसके साथ आप कंफर्टेबल महसूस करें और जिसकी खामोशी भी सुकून दे. जब उन्हें लगेगा कि सही समय और सही साथी मिल गया है, तभी वह शादी का फैसला लेंगी. वह अपनी जिंदगी को लेकर काफी खुली सोच रखती हैं. अगर उनकी शादी होगी तो वह इसे छिपाएंगी नहीं, बल्कि खुद सबको बताएंगी. फिलहाल तो यह सब “दुनिया का सबसे बड़ा अप्रैल फूल जोक” बनता जा रहा है.
एआई तस्वीरों से फैली अफवाहें
बता दें, सोशल मीडिया पर मृणाल और धनुष की कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिनमें दोनों को शादी के जोड़े में दिखाया गया था. देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई. हालांकि, दोनों कलाकारों के करीबी सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है. मृणाल इस समय अपनी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर उत्साहित हैं, जो 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: तीसरी बार प्रेगनेंट हैं करीना कपूर? जानिए इंटरनेट पर उड़ी खबरों का सच
