Mouni Roy Net Worth: ‘भूतनी’ में संजय दत्त को डराने वाली मौनी रॉय की संपत्ति कितनी है? जानें कहां-कहां से होती है कमाई

Mouni Roy Net Worth: हॉरर कॉमेडी द भूतनी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में संजय दत्त और मौनी रॉय अहम किरदार निभा रहे हैं. एक बार फिल्म में मौनी आत्मा के किरदार में दिखेंगी. इस बीच चलिए आपको बताते हैं मौनी की नेट वर्थ कितनी है.

Mouni Roy Net Worth: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी द भूतनी आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 से हुई. फिल्म में संजय भूतों के शिकारी के रोल में दिखे हैं. जबकि मौन रॉय इसमें एक भूतनी के रोल में दिखी है. मौनी का लुक फिल्म में काफी दमदार दिखा है. चलिए आज उनकी फिल्म के रिलीज पर उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

मौनी रॉय की नेट वर्थ

सिद्धांत सचदेव की ओर से निर्देशित फिल्म भूतनी में मौनी रॉय को देखकर उनके फैंस काफी खुश है. एक्ट्रेस ने साल 2006 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने दो सहेलियां, नागिन और देवों के देव…महादेव जैसे शोज में काम किया हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ लगभग 45 से 50 करोड़ के करीब है. फिल्मों के अलावा शो टीवी शोज से भी तगड़ी कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सीरियल के एक एपिसोड के लिए लाखों रुपए की फीस लेती है. उनका मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी है, जिससे भी वह कमाई करती है.

‘नागिन’ या ‘भूतनी’ जैसे नामों से क्या चिढ़ती हैं मौनी रॉय?

मौनी रॉय फिल्म भूतनी में एक आत्मा के रोल में दिखेंगी. फिल्म के प्रमोशन के दौरान जूम के साथ बातचीत में मौनी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें ‘नागिन’ या ‘भूतनी’ जैसे नामों से चिढ़ होती है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “एक कलाकार के तौर पर मेरा काम अलग-अलग किरदारों को निभाना है. लोग मुझे नागिन या भूतनी कहें, यह इस बात का सबूत है कि मेरे किरदारों ने उन पर असर डाला है. मुझे अपने हर रोल से प्यार है. हर किरदार एक नई चुनौती लेकर आता है, और मुझे खुशी है कि मुझे ऐसे रोल करने को मिलते हैं जो याद रह जाते हैं. डराना भी एक कला है.”

यहां पढ़ें- Raid 2 First Review: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप होगी या हिट, मिले इतने स्टार्स, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >