Mirzapur The Movie Box Office Collection: 90 करोड़ लगाए, 300 करोड़ से ज्यादा बटोरे, बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा ब्लॉकबस्टर का झंडा

Mirzapur The Movie Box Office Collection: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने थियेटर्स में गर्दा मचा दिया है. इसने थियेटर्स में 300 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार कर लिया है. करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म सुपरहिट बन चुकी है.

Mirzapur The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त एक ही नाम का जलवा है और वो है ‘मिर्जापुर द मूवी’. जिस कहानी ने ओटीटी पर तहलका मचाकर अपनी अलग फैन फॉलोइंग बनाई थी, उसने बड़े पर्दे पर भौकाल मचा दिया है. पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और जितेंद्र कुमार स्टारर इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया.

17वें दिन मिर्जापुर द मूवी ने कमाए इतने करोड़

मिर्जापुर द मूवी की कमाई का सिलसिला 17वें दिन भी जारी रहा. फिल्म ने 4,402 शोज के जरिए भारत में करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 215.70 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 256.84 करोड़ रुपये हो गया है.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

300 करोड़ पार हुई मिर्जापुर द मूवी

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. 90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अब तक 308.84 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम, देखें भौकाल मचाने वाला टीजर

मिर्जापुर द मूवी के बारे में

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है. यह गुरमीत सिंह की बतौर फीचर फिल्म निर्देशक पहली फिल्म है. फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

इस विवाद में फंस गई थी मिर्जापुर द मूवी

रिलीज के बाद मिर्जापुर द मूवी एक विवाद में भी फंस गई थी. मामला ‘शूरवीर’ गाने को लेकर है. रैपरिया बालम ने गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि यह गीत महाराणा प्रताप के सम्मान में बनाया गया था, ऐसे में इसे फिल्म में गैंगस्टर्स के बीच फाइट सीक्वेंस के बैकग्राउंड में इस्तेमाल करना उचित नहीं है. इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भी टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता को समर्पित गाने को फाइट सीन के बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल करना ‘अच्छे स्वाद में नहीं’ है.

ये भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie: फुल मसाला एंटरटेनर और पैसा वसूल होगी… मुन्ना भैया ने बता दिया या कैसी होगी मूवी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >