Metro In Dino: पंकज त्रिपाठी- इरफान खान की तुलना पर कोंकणा सेन शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल छूने वाली बात

Metro In Dino: अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी नजर आ रही है. साल 2007 की लाइफ इन ए मेट्रो में कोंकणा, इरफान खान के साथ थीं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने दोनों एक्टर्स की तुलना पर बात की.

Metro In Dino: फिल्म निर्माता अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा की जोड़ी एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ बनी है. कोंकणा साल 2007 में रिलीज हुई अनुराग की फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो में भी नजर आई थी. इस मूवी में वह दिवंगत एक्टर इरफान खान के अपोजिट दिखी थी. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इरफान संग पंकज की तुलना पर बात की.

फिल्म में पंकज त्रिपाठी और इरफान खान की तुलना पर कोंकणा ने किया रिएक्ट

फिल्म मेट्रो इन दिनों में कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी पहला बार साथ में काम कर रहे हैं. मिंट संग एक इंटरव्यू में कोंकणा ने फिल्म में पंकज त्रिपाठी और इरफान खान की तुलना पर रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने कहा, लाइफ इन एक मेट्रो 17- 18 साल पहले आई थी. उस समय इरफान और मैंने श्रुति और मोंटी का किरदार निभाया था. दोनों उस समय यंग थे और उनकी परेशानियां भी अलग थी. अब पंकज और मेरा किरदार अलग है. वह एक उम्रदराज शादीशुदा जोड़ा है, जिनके बच्चे हैं. उनके पास जॉब है, ईएमआई है, जिम्मेदारियां हैं.

कोंकणा बोलीं- अगर हम वही पुराने किरदार…

कहानी नयी है, लेकिन लोगों की ओर से मेरी और पंकज की केमिस्ट्री की तुलना इरफान और मेरी पुरानी केमिस्ट्री से करना तय है. कोंकणा सेन शर्मा कहती हैं, “सच कहूं तो मैं इस बारे में सोचना नहीं चाहती. ये मेरे बस में नहीं है. मेरे लिए तो ऐसा कुछ है ही नहीं क्योंकि ये एकदम नया है. सब कुछ ताजा है. अगर हम वही पुराने किरदार निभा रहे होते, तो तुलना सही होती… लेकिन इस बार तो सब कुछ नया है.”

सारा अली खान ने फिल्म के प्रमोशन में क्या कहा

फिल्म के प्रमोशन में सारा अली खान ने न्यूज 18 संग इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह डेटिंग एप के बारे में क्या सोचती है. इस पर एक्ट्रेस ने बताया, मैंने कभी भी डेटिंग एप यूज नहीं किया है. कुछ लोग यूज करते हैं और ये ठीक है, लेकिन मुझे लगता है मिल कर ही पता चलता है. एक ऐसी दुनिया में जहां सब कुछ डिजिट है, पार्टनर से मिलना भी डिजिटल हो जाएगा तो इसमें मुझे मजा नहीं आएगा.

यह भी पढ़ें- Metro In Dino X Reviews: सारा- आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मेट्रो इन दिनों लोगों को आई पसंद या किया निराश? यूजर्स बोले- 6 लोग, 6 स्टोरी और…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >