Matka OTT Release: एक महीने में ही ओटीटी पर आई वरुण तेज की फिल्म मटका, जानें कहां होगी स्ट्रीम

Matka OTT Release: सिनेमाघरों में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद फिल्म मटका अब ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. फिल्म मटका को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया था.

Matka OTT Release Date: वरुण तेज, मीनाक्षी चौधरी, नोरा फतेही स्टारर फिल्म मटका 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन दर्शकों ने वरुण की एक्टिंग की तारीफ की. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है और इसकी जानकारी सामने आ गई है. अब किस ओटीटी पर ये स्ट्रीम होगी, इसके बारे में बताते हैं.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी मटका?

करुणा कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म मटका को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म 5 दिसंबर से अमेजन पर स्ट्रीम होगी. अमेजन ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, रिस्क, रिवॉर्ड और जुआ- मटका वासु वह रिंगमास्टर है जो सब पर राज करता है.

फिल्म मटका किसकी जिंदगी पर आधारित है?

फिल्म मटका जुआरी रतन खत्री के रियल लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म की कहानी साल 1958-1982 के बीच विशाखापत्तनम में में सेट की गई है. कहानी जुआरी की जिदंगी के 24 सालों को दिखाया गया है.

फिल्म मटका कितनी भाषाओं में रिलीज की गई?

फिल्म मटका को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया था.

फिल्म मटका में किस-किस ने काम किया?

मटका में वरुण तेज के अलावा मीनाक्षी चौधरी, नोरा फतेही, सलोनी असवानी, सत्यम राजेश, पी. रविशंकर, किशोर अहम भूमिकाओं में हैं.

वरुण तेज की अगली फिल्म कौन सी है?

मेरलापाका गांधी की आगामी फिल्म में वरुण तेज काम करेंगे. कथित तौर पर यह फिल्म इंडो-कोरियाई पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहा जा रहा है कि ये एक एक्शन कॉमेडी होगी और अगले साल 2025 में फिल्म फ्लोर पर आएगी. फिल्म के लिए एक्टर मार्शल आर्ट सीखेंगे.

Also Read- Box Office Report: सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 ने 30वें दिन भी की तगड़ी कमाई, जानें साबरमती रिपोर्ट- अमरण का टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >