कभी 10 लोगों संग शेयर किया कमरा, आज लग्जरी लाइफ जीते हैं मनोज बाजपेयी

Manoj Bajpayee Net Worth: बिहार के छोटे गांव से निकलकर मनोज बाजपेयी ने संघर्षों को मात देकर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई. ‘सत्या’ से मिली सफलता के बाद आज वे 170 करोड़ की संपत्ति, लग्जरी घर और महंगी गाड़ियों के साथ प्रेरणादायक जीवन जी रहे हैं.

Manoj Bajpayee Net Worth: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी आज अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ प्रेरणादायक जीवन कहानी के लिए भी जाने जाते हैं. बिहार के छोटे से गांव बेलवा से निकलकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. उनका सफर संघर्षों से भरा रहा, लेकिन आज वे सफलता की ऊंचाइयों पर हैं.

संघर्षों से भरा रहा शुरुआती दौर

मुंबई पहुंचने के बाद मनोज बाजपेयी का जीवन आसान नहीं था. शुरुआती दिनों में वे एक चॉल में रहते थे, जहां उन्हें कई लोगों के साथ कमरा साझा करना पड़ता था. ऑडिशन के दौरान कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक बार उनकी फोटो तक कूड़ेदान में फेंक दी गई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

‘सत्या’ से बदली किस्मत

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Bandit Queen से की, लेकिन असली पहचान उन्हें Satya से मिली. इस फिल्म में उनके अभिनय ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और इंडस्ट्री में मजबूत जगह दिलाई.

करोड़ों की संपत्ति के मालिक

आज मनोज बाजपेयी एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 170 करोड़ रुपये के आसपास है. मुंबई के अंधेरी में उनका शानदार घर है, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं. इसके अलावा बिहार में भी उनकी प्रॉपर्टी है.

लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन

मनोज बाजपेयी के पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनमें टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो, मर्सिडीज-बेंज GLS400d, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा स्कॉर्पियो शामिल हैं. उनका यह कलेक्शन उनकी सफलता की कहानी बयां करता है.

कमाई के कई स्रोत

फिल्मों के अलावा मनोज बाजपेयी वेब सीरीज, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं. अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक मजबूत मुकाम हासिल किया है.

यह भी पढ़ें: Toxic: ‘रॉकिंग स्टार’ यश की फिल्म से सामने आए BTS मोमेंट्स, हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर ने शेयर किया अनुभव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >