मंदिरा बेदी ने पति के जाने के बाद बच्चों को बताया अपनी दुनिया, 'शांति' ने कही यह दिल छू लेनेवाली बात

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने कुछ महीने पहले ही अपने पति राज कौशल को खोया हैं. राज के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ मजबूती से खड़े रही है. अब एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बच्चे उनकी दुनिया है.

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मंदिरा अक्सर फैंस के साथ फिटनेस से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं. कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस ने अपने पति राज कौशल को खोया है. एक्ट्रेस जिसके बाद से हर स्थिति का मजबूती से सामना कर रही है. अब एक्ट्रेस ने बताया कि राज के जाने के बाद उनके बच्चे तारा और वीर उनकी दुनिया है.

मंदिरा बेदी अपने पति राज कौशल के जाने के बाद काफी से काफी मोटिवेशनल पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया कि उनके बच्चे उनके लिए क्या मायने रखते है. एक्ट्रेस कहती है, काम करते रहने, प्रयास करते रहने और बेहतर करते रहने की मेरी प्रेरणा… मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरे बच्चे है.

https://www.instagram.com/p/CS4ORXNIHK-/

शांति फेम एक्ट्रेस आगे कहती है, मैं जो कुछ भी करती हूं, उनके लिए करती हूं. वे मेरे आगे बढ़ने का कारण हैं, मेरे जीने का कारण, बेहतर करने के लिए, बेहतर होने के लिए. वे कारण हैं कि मेरे पास साहस है, शक्ति है, मेरे कमाने का कारण है. मुझे उनके लिए एक अच्छा माता-पिता बनने की जरूरत है.

Also Read: पूजा बेदी और उनके मंगेतर हुए कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया इस कारण अभी तक नहीं लगाई वैक्सीन

गौरतलब है कि मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बच्चे है, जिनका नाम तारा और वीर है. वीर 10 साल का है और तारा पांच साल की है. एक्ट्रेस दोनों के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तसवीरें शेयर करती रहती है. कुछ समय पहले ही उन्होंने डॉटर्स डे पर तारा के साथ बहुत प्यारी तसवीरें शेयर किया था. साथ ही एक नोट भी लिखा था.

बता दें कि 30 जून को हार्ट अटैक के कारण निर्माता निर्देशक राज कौशल निधन हो गया था. उनकी मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री को काफी शॉक्ड लगा था. मंदिरा राज की याद में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी शेयर करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >