Malaika Arora के पिता की मौत पर मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से लेकर पूरा खान परिवार पहुंचा

Malaika Arora के पिता ने बुधवार की सुबह बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. मुंबई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Malaika Arora पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार की सुबह 9 बजे बांद्रा के बिल्डिंग आयशा मैनॉर की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली. जिसके बाद अब एक्ट्रेस का बुरा हाल हो गया है. मुंबई पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही एक्ट्रेस के पिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा चुका है. आइए जानते हैं कि इस मामले पर पुलिस का क्या कहना है.

डीसीपी क्राइम ब्रांच ने मामले पर क्या कहा?

एएनआई के एक रिपोर्ट के मुताबिक डीसीपी क्राइम ब्रांच तिलक रोशन ने बताया कि, “अनिल अरोड़ा (62) का शव बरामद हुआ है. वह छठी मंजिल पर रहते थे. हम आगे की जांच कर रहे हैं और हमारी टीम यहां है. हम सभी पहलुओं की विस्तार से जांच कर रहे हैं. हमारी टीमें यहां हैं, फोरेंसिक टीमें भी यहां हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा रहा है.”

उन्होंने आगे घटना को आत्महत्या बताते हुए कहा कि, “हम हर चीज की विस्तार से जांच कर रहे हैं. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रही है, हम जांच कर रहे हैं.”

एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पहुंचे एक्ट्रेस के घर

इस मुश्किल घड़ी में मलाइका अरोड़ा का हिम्मत बढ़ाने के लिए उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर एक्ट्रेस के घर पहुंचे. इस बीच उन्हें गेट पर ही पैपराजी ने रोकने की कोशिश की लेकिन एक्टर तेजी से गेट के अंदर घुसते नजर आए.

Also Read Malaika Arora Father Suicide: मर्चेंट नेवी में थे अनिल अरोड़ा, मम्मी-पापा के तलाक के वक्त 11 साल की थी मलाइका

Also Read Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने छत से कूदकर की आत्महत्या

अरबाज खान और बेटे अरहान खान भी पहुंचे घर

अनिल अरोड़ा की मौत की खबर सुनते ही बिल्डिंग के बाहर एक्स पति अरबाज खान और बेटे अरहान खान  पहुंचे. इनके अलावा सलीम खान, सलमा खान, सोहैल खान समेत पूरा खान परिवार भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >