Mahakumbh 2025: गले में रुद्राक्ष-भगवा से ढंकी ममता कुलकर्णी पहुंची महाकुंभ, बनीं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी शुक्रवार को महामंडलेश्वर बन गई हैं. साथ ही उनका नाम भी बदल दिया गया है. अब वह महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता कुलकर्णी नन्द गिरी नाम से जानी जाएंगी.

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस खुद को लंबे वक्त तक साध्वी कहते-कहते अब महामंडलेश्वर बन गई हैं. महाकुंभ में शुक्रवार को किन्नर अखाड़े ने उन्हें ये उपाधि सौंपी है. इसके साथ ही उनका नाम भी बदल दिया गया है. महामंडलेश्वर बनने के बाद अब वह ममता कुलकर्णी नन्द गिरी नाम से जानी जाएंगी. इसके अलावा आज दोपहर में उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली और संघम तट पर पिंडदान भी किया.

भगवा रंग-गले में रुद्राक्ष पहने दिखीं ममता

ममता कुलकर्णी शुक्रवार की सुबह महाकुंभ में किन्नर अखाड़े पहुंचीं. यहां उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई. इसी बीच ममता ने महाकुंभ मेला की भी खूब तारीफ की और कहा कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं. यहां उनके साथ जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी भी मौजूद थीं. इस दौरान एक्ट्रेस भगवा रंग का वस्त्र, कंधे पर झोला और गले में रुद्राक्ष पहने हुए नजर आईं. ममता ने बातचीत के बाद अखाड़ों के संतों का आशीर्वाद लिया और फिर गंगा स्नान किया.

धर्म को लेकर रखी अपनी बात

ममता कुलकर्णी इसके बाद महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ अखिल भारतीय अखाड़े के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के पास गईं. यहां दोनों के बीच कई बाते हुईं और फिर एक्ट्रेस के महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. इसी बीच ममता ने धर्म को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भगवा राम जब मां सीता को ढूंढते हुए चित्रकूट के जंगल में गए, तब भगवान शिव और पार्वती में संवाद हुआ था.

अध्यात्म के रास्ते पर चल चुकी हैं ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. एक्ट्रेस ने लगभग 12 साल तक अपनी जिंदगी को गुमनाम रखा और फिर कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि वह साध्वी बन चुकी हैं. साथ ही वह अब खूब को अध्यात्म की दुनिया में स्थापित करना चाहती हैं और संयासियों सरीखी भाषा भी सीख चुकी हैं.

यह भी पढ़े: 50 Years Of Deewar:जावेद अख्तर ने बताया लोगों ने शुरुआत में कहा था दीवार 15 दिन भी नहीं चलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >