माधुरी दीक्षित की इस हमशक्ल को देखकर आप भी खा जाएंगे चकमा! वायरल हो रहा वीडियो

madhuri dixit doppelganger: सोशल मीडिया पर इन दिनों माधुरी दीक्षित की हमशक्ल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उस महिला का नाम मधु हनी है. उनको देखकर आपको ऐसा लगेगा कि आप एक्ट्रेस माधुरी को देख रहे है.

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित लाखों दिलों की रानी है. माधुरी की दमदार एक्टिंग के दीवाने तो कई लोग है, लेकिन उनकी अदाओं पर फैंस अपना दिल हार जाते है. एक्टिंग के अलावा माधुरी एक बहुत अच्छी डांसर भी है. हाल ही में वो सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में नजर आई थी. इस बीच उनकी हमशक्ल या डॉपलगैंगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. उसे देखकर आप एक पल के लिए धोखा खा जाएंगे और आपको लगेगा कि ये माधुरी है.

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल!

सोशल मीडिया पर इन दिनों माधुरी दीक्षित की हमशक्ल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उस महिला का नाम मधु हनी है. उनको देखकर आपको ऐसा लगेगा कि आप एक्ट्रेस माधुरी को देख रहे है. मधु एक्ट्रेस की बहुत बड़ी फैन है और इंस्टाग्राम पर उनके गानों पर वीडियोज पोस्ट करती रहती है. किसी-किसी वीडियो में तो वो बिल्कुल माधुरी जैसे लगती है.

ये वीडियोज सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

कई वीडियोज में वो माधुरी दीक्षित जैसे एक्सप्रेशन्स देती दिख रही है. कई वीडियो में मधु हनी एक्ट्रेस की तरह आउटफिट पहने उनके गानों पर डांस करते हुए दिखी. उनेक वीडियो पर कई यूजर्स ने उनका लुक माधुरी से मिलता-जुलता बताया है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 123K लोग फॉलो करते है. इंस्टा बॉयो की मानें तो वो एक मेकअप आर्टिस्ट है. चलिए आपको दिखाते है उनके पॉपुलर वीडियोज.

इंडियन आइडल 13 में नजर आई थी माधुरी दीक्षित

पिछले हफ्ते माधुरी दीक्षित इंडियन आइडल 13 में नजर आई थी. एक्ट्रेस ने अपने पॉपुलर गाने चोली के पीछे क्या है पर शानदार डांस किया था. उनका डांस देखकर हिमेश रेशमिया भी स्टेज पर आकर डांस करने लगते है. बता दें कि ये गाना फिल्म खलनायक का है, जो साल 1993 में आई थी. एक्ट्रेस पिछली बार रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में जज के रूप में नजर आई थी.

Also Read: Indian Idol 13: शत्रुघ्न सिन्हा को रीना रॉय की तारीफ करना पड़ा महंगा, पत्नी पूनम बोली- घर चल…VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >