Lahore 1947: जावेद अख्तर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा-बॉलीवुड को खुद…

Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब जावेद अख्तर ने भविष्यवाणी की है कि मूवी ब्लॉकबस्टर बनेगी.

Lahore 1947: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाहौर 1947 स्वतंत्रता दिवस 2025 के आसपास रिलीज के लिए तैयार है. इस मूवी को राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित किया है. जब से इस वॉर ड्रामा की अनाउंसमेंट हुई, तब से फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर आधारित फिल्म आमिर खान और सनी देओल को एक साथ लाता है. अब इस मूवी के रिलीज से पहले ही भविष्यवाणी हो गई है कि ये बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड को तोड़ देगी.

जावेद अख्तर ने लाहौर 1947 की सफलता पर की बात

हाल ही में सिनेमा का जादूगर: आमिर खान फिल्म फेस्टिवल के ट्रेलर लॉन्च पर, फिल्म के गाने लिखने वाले जावेद अख्तर ने लाहौर 1947 के बारे में बात की. उन्होंने फिल्म देखी है और एक खुले मंच पर इस मूवी की जमकर तारीफ की. दिग्गज लेखक और गीतकार ने भविष्यवाणी की है कि लाहौर 1947 एक बड़ी हिट होगी, जो क्रिटिक्स और आम लोगों को पसंद आएगी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

बॉलीवुड को फिर से खड़ा करेगी लाहौर 1947

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कुछ सबसे पसंदीदा कहानियां और गाने देने वाले मशहूर जावेद अख्तर का मानना ​​है कि ऐसे समय में जब साउथ सिनेमा इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हिंदी फिल्म निर्माता संघर्ष कर रहे हैं, लाहौर 1947 वह फिल्म होगी, जो बॉलीवुड को खुद को फिर से खड़ा करने में मदद करेगी. प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, आमिर जब किसी फिल्म में लगते हैं, तो वह बेस्ट ही होता है. लाहौर 1947 की शूटिंग पिछले साल अगस्त में पूरी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >