Khichdi 2 OTT Release Date: सुप्रिया पाठक की खिचड़ी 2 इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Khichdi 2 OTT Release Date: ZEE5 ने मोस्ट अवेटेड कॉमेडी ड्रामा, खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान के वर्ल्डवाइड डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की. खिचड़ी 2 9 फरवरी से स्ट्रीम होगा. आपको अपने परिवार के साथ खूब मजा आने वाला है.

खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की ओर से भी काफी पसंद किया गया.

सुप्रिया पाठक, राजीव मेहता, अनंग देसाई, वंदना पाठक, जमनादास मजेठिया, कीर्ति कुल्हारी, अनंत विधात शर्मा, रेयांश वीर चड्ढा और फ्लोरा सैनी जैसे शानदार कलाकारों से सजी इस फिल्म को अपनी जबरदस्त कॉमेडी और दमदार डायलॉगबाजी के लिए जाना जाता है.

अब, फिल्म अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार हो रही है, जिससे लोगों को अपने घरों के अंदर आराम से कहानी को फिर से देखने का मौका मिलेगा. आइए फिल्म की ओटीटी रिलीज पर एक नजर डालते हैं.

25 जनवरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ZEE5 ने बहुप्रतीक्षित एडवेंचर कॉमेडी-ड्रामा खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की. फिल्म का प्रीमियर 9 फरवरी को होने वाला है.

फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसे कैप्शन दिया, “पारेख परिवार के बड़े लोग 2x द मैडनेस के साथ वापस आ गए हैं! #Khichdi2 का प्रीमियर 9 फरवरी को, केवल #ZEE5 पर.”

खिचड़ी 2 की कहानी दुनिया को बचाने के साहसिक कार्य पर निकले पारेख परिवार की है, जिसमें प्रफुल्ल दोहरी भूमिका निभाते हुए पंथुकिस्तान नामक एक काल्पनिक देश के सम्राट के रूप में अभिनय करते हैं.

Also Read: Panchayat 3 OTT: इंतजार खत्म, जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें टाइम

जमनादास मजेठिया और आतिश कपाड़िया के हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित, खिचड़ी का पहला प्रीमियर 2002 में स्टार प्लस पर एक टीवी सीरीज के रूप में हुआ था.

इंस्टेंट खिचड़ी नामक दूसरे सीजन का प्रीमियर 2004 में स्टार वन पर हुआ. इसके बाद 2010 में इस पर फिल्म बनाई गई और 13 साल बाद मेकर्स ने खिचड़ी 2 के साथ वापसी की.

सुप्रिया पाठक ने खिचड़ी 2 में हंसा की भूमिका निभाने के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, “इस बार जब हमने स्क्रिप्ट पढ़ी और हम खिचड़ी को वापस लाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं, तो मैंने आतिश कपाड़िया से कहा कि मेरे लिए, यह बहुत महत्वपूर्ण था कि मैं हंसा की मासूमियत और सुंदरता वापस लाऊं.”

Also Read: Panchayat 3 से लेकर Aashram 4 तक, OTT पर रिलीज होंगी ये जबरदस्त वेब सीरीज, नोट कर लें डेट और टाइम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >