Kesari 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड केसरी 2 फ्लॉप हुई या हिट, अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखा रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. इसमें अक्षय सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक बहादुर भारतीय वकील है. उन्होंने अदालत में ब्रिटिश साम्राज्य का सामना किया था. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की.

Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स ने पीरियड ड्रामा की जमकर तारीफ की. इसने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. अब भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसे सनी देओल की जाट से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की.

केसरी चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार केसरी चैप्टर 2 ने अभी तक वर्ल्डवाइड करीब 56.60 करोड़ की कमाई की. जल्द ही ये मूवी 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी. यह फिल्म जाट और सिकंदर के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई. भारत में 4 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म ने 34 करोड़ कमाए. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.75 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 9.75 थी. तीसरे और चौथे दिन इसने 12 और 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.

इन सेलेब्स को पसंद आई केसरी चैप्टर 2

विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और एकता कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने केसरी चैप्टर 2 की खूब तारीफ की. मशहूर हस्तियों ने फिल्म को ‘पावरफुल’ बताया और कलाकारों की परफॉर्मेंस को धमाकेदार कहा. छावा स्टार विक्की ने लिखा, “एक अनकही कहानी जिसे बहुत ही धैर्य, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ बताया गया है! यह एक बेहतरीन निर्देशन वाली फिल्म है.” कैटरीना ने लिखा, “अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने कमाल किया. धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और करण जौहर को बधाई.”

केसरी चैप्टर 2 के बारे में

केसरी चैप्टर 2 में अक्षय वकील सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर केंद्रित है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे शंकरन नायर अदालत में ब्रिटिश क्राउन के सामने खड़ा होता है, जबकि माधवन उनके विरोधी वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं और अनन्या दिलरीत गिल की भूमिका में हैं. धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है, जो 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें- Rohit Shetty ने सालों बाद शाहरुख खान संग हुई लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने फैसला किया कि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >