Kesari Chapter 2: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई केसरी 2, इन हिट फिल्मों के सामने हुई फेल, नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

Kesari Chapter 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हालिया रिलीज केसरी 2 ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महज 46.10 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 77 करोड़ तक अपने खाते में डाल लिए है. कोर्ट रूम ड्रामा को जिस तरह का क्रिटिक्स और ऑडियंस रिव्यू मिला था, उस हिसाब से इसकी कमाई नहीं हो पाई और यह धीरे-धीरे सुस्त हो रही है. आइये जानते हैं मूवी किन फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई.

Kesari Chapter 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. बावजूद इसकी कमाई काफी सुस्त रही. मूवी ने पिछले एक हफ्ते में भारत में 46.10 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 77 करोड़ तक गया. पीरियड ड्रामा सूर्यवंशी, स्काई फोर्स, राम सेतु, सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों को पछाड़ने में विफल रही.

इन फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई केसरी चैप्टर 2

बॉलीवुड के सबसे सफल सितारों में से एक अक्षय कुमार काफी वक्त से एक ब्लॉकबस्टर फिल्म पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. उनकी मूवीज या तो फ्लॉप हो रही है, या फिर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. केसरी 2 ने अपने पहले हफ्ते में 46.10 करोड़ रुपए कमाए, लेकिन यह सूर्यवंशी (120.66 करोड़ रुपए), स्काई फोर्स (86.5 करोड़ रुपए), राम सेतु (66.30 करोड़ रुपए), सम्राट पृथ्वीराज (55.05 करोड़ रुपए) और बच्चन पांडे (48.65 करोड़ रुपए) की शुरुआती हफ्ते की कमाई से काफी पीछे है.

इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार

इसके अलावा केसरी 2 ने सरफिरा (18.75 करोड़ रुपये), सेल्फी (14.68 करोड़ रुपये) और खेल खेल में (19.35 करोड़ रुपये) जैसी हालिया निराशाजनक फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया. अक्षय अगली बार ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे, जहां वे रितेश देशमुख, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन जैसे अपने पुराने दोस्तों के साथ काम करेंगे. वे परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी वापसी करेंगे.

यह भी पढ़ें- Superboys of Malegaon OTT Release: हंसी, ड्रामा और देसी तड़का, इस ओटीटी पर रिलीज हुई सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >