Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' जाट को देगी मात? 8वें दिन की कमाई ने खोली पोल

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की कोर्टरूम ड्रामा 'केसरी चैप्टर 2' ने पहले हफ्ते 46.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब फिल्म के आठवें दिन के आंकड़े भी आ गए हैं, जिसे देखकर पता चलता है कि बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा है केसरी 2 या जाट?

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8: कोर्टरूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है. फिल्म की जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित एक सच्ची कहानी को उजागर करती है, जिसमें अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं. 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में अक्षय कुमार वकील सी. शंकर नायर का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, कोर्ट में उनका सामने करते हुए आर. माधवन ब्रिटिश वकील नेविल मैकिनले की भूमिका में हैं. इस बीच अब फिल्म के आठवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसे देखकर पता चलेगा की केसरी 2, जाट को मात दे पाएगी या नहीं.

केसरी 2 के आठवें दिन का कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 7.75 करोड़ रुपए से ओपनिंग पहले हफ्ते 46.1 करोड़ की कमाई की. अब आठवें दिन के शुरूआती कमाई के अनुसार, फिल्म ने डे 8 को 0.39 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 46.49 रुपए हो गई है. हालांकि, यह आंकड़े शाम तक बदल सकते हैं.

वहीं, जाट के आज 16वें दिन के शुरुआती कमाई की बात करें तो फिल्म ने खबर लिखे जाने तक महज 0.07 करोड़ रुपये कमाए, जो कि केसरी 2 से बेहद कम हैं. हालांकि, यह आंकड़े फाइनल नहीं हैं. ‘

केसरी चैप्टर 2 का अबतक का कलेक्शन

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 1- 7.75 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2- 9.75 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3- 12 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5- 4.8 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6- 0.06 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7- 3.5 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8- 0.39 करोड़

केसरी चैप्टर 2 का टोटल कलेक्शन- 46.49 करोड़

यह भी पढ़े: Jaat Worldwide Collection: सनी देओल की ‘जाट’ दुनियाभर में फ्लॉप हुई या हिट? जानें अबतक के आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >