Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 49: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ हिट या फ्लॉप, 49वें दिन भी कमाई पर नहीं लगा ब्रेक

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 49: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने अबतक 92.39 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में जानिए क्या फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी? साथ ही अक्षय की आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का केसरी 2 पर क्या असर पड़ने वाला है.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 49: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 49 दिन पूरे कर लिए हैं. भले ही शुरुआत में फिल्म की कमाई धीमी रही हो, लेकिन वक्त के साथ दर्शकों का प्यार फिल्म को मिलता रहा. जलियांवाला बाग कांड की सच्चाई को उजागर करती इस कोर्टरूम ड्रामा धीरे-धीरे ही सही, पर बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब रही है. अब जबकि 6 जून यानी आज अक्षय कुमार की अगली बड़ी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज होने जा रही है, ऐसे में दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इसका असर ‘केसरी 2’ पर कितना पड़ेगा. ऐसे में उससे पहले आइए अबतक की कमाई पर नजर डालते हैं.

49वें दिन की कमाई रही इतनी

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने रिलीज के 49वें दिन 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 92.39 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

क्या ‘हाउसफुल 5’ बनेगी नया रिकॉर्ड?

जहां एक ओर ‘केसरी 2’ अपनी बॉक्स ऑफिस जर्नी के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, वहीं दूसरी ओर ‘हाउसफुल 5’ से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं. अक्षय कुमार की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर बज बना हुआ है, और माना जा रहा है कि यह केसरी 2 की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘केसरी चैप्टर 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी? मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह मुश्किल जरूर लग रहा है, लेकिन अक्षय कुमार के फैन्स को अब भी उम्मीद है कि यह फिल्म अंतिम दिनों में थोड़ा और कलेक्शन कर सकती है.

केसरी चैप्टर 2 का डे वाइज कलेक्शन

पहला हफ्ता- 46.1 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता- 28.65 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता- 8.6 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता- 5.65 करोड़ रुपये
29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
38वां दिन – 0.18 करोड़ रुपये
39वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
40वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
41वां दिन – 0.05 करोड़ रुपये
42वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
43वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
44वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
45वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
46वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
47वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
48वां दिन – 0.03 करोड़ रुपये
49वां दिन – 0.02 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 92.39 करोड़

यह भी पढ़े: thug life movie review :कमजोर लेखन ने किया कमल हासन और मणिरत्नम के जादू को बेअसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >