Karuppu X Review: सूर्या की ‘करुप्पु’ ने फर्स्ट डे पर मचाया धमाल, फैंस बोले- करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस

Karuppu X Review: सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. फैंस फिल्म की कहानी, एक्शन और खासतौर पर सूर्या की एंट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Karuppu X Review: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फाइनेंशियल समस्याओं के चलते फिल्म की रिलीज एक दिन टल गई थी, लेकिन अब थिएटर्स में आते ही इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने इसे सूर्या के करियर की सबसे दमदार एंट्री बताया है.

फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सोशल मीडिया पर छाया फिल्म का क्रेज

फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “‘करुप्पु’ का पहला हाफ एक शानदार कमर्शियल पैकेज है, जिसमें एक्शन और इमोशन दोनों हैं. सूर्या की स्क्रीन प्रेजेंस और उनका करुप्पासामी लुक जबरदस्त है. आरजे बालाजी ने बिना किसी कमी के शानदार स्क्रीनप्ले पेश किया है. ओपनिंग फाइट और इंटरवल सीन साई अभ्यंकर के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ और भी दमदार बन गया. इमोशनल सीन भी बेहतरीन तरीके से काम करते हैं और इंटरवल पूरी तरह रोंगटे खड़े कर देने वाला है.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने फिल्म के इंटरवल की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, “‘करुप्पु’ का इंटरवल पूरी तरह गॉड मोड में चला जाता है. सूर्या की एंट्री उनके करियर की बेस्ट इंट्रो में से एक है. आरजे बालाजी ने कमाल कर दिया. स्क्रीनप्ले शानदार है और हर फ्रेम बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है. साई अभ्यंकर का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है.”

आरजे बालाजी के निर्देशन की हो रही तारीफ

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “फिल्म की शुरुआत इस बात को दिखाती है कि कैसे अदालत व्यवस्था आम इंसान का शोषण करती है. इसके बाद सूर्या की दमदार एंट्री होती है, जिसका इंतजार वाकई खास था. इसके बाद पूरी फिल्म में सूर्या ही छाए रहते हैं. उन्होंने मास और क्लास दोनों का बेहतरीन मिश्रण पेश किया है.”

यह भी पढ़ें- Karuppu: फाइनेंशियल संकट खत्म होते ही सूर्या ने दी ‘करुप्पु’ रिलीज की खुशखबरी, शेयर किया नया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >