Karisma- Sunjay Kapur Divorce Reason: इस वजह से अलग हुए थे करिश्मा कपूर और संजय कपूर, एक्ट्रेस ने खुद बताई थी चौंकाने वाली वजह

Karisma- Sunjay Kapur Divorce Reason: बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हार्ट अटैक से हो गया. करिश्मा कपूर संग उनकी शादी 2003 में बड़ी धूमधाम से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. कम लोग जानते हैं कि आखिरकार किस वजह से उन्होंने तलाक लिया था.

Karisma Kapoor- Sunjay Kapur Divorce Reason: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन दिल का दौरान पड़ने की वजह से हो गया. करिश्मा और संजय ने बड़े ही धूमधाम से साल 2003 में अपने दोस्तों और परिवार के सामने सात फेरे लिए थे. उनकी शादी उस समय सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. हालांकि शादी के कुछ वक्त ही उनके बीच अनबन शुरू हो गई. शायद कम ही लोग जानते होंगे कि संजय की ये दूसरी शादी थी. दोनों की शादी नहीं चली और फिर उन्होंने तलाक ले लिया. आइए आपको बताते हैं दोनों किस वजह से अलग हुए थे.

इस वजह से अलग हुए थे करिश्मा कपूर और संजय कपूर

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच शुरू से ही कुछ ठीक नहीं था. viralental.com की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह दोनों हनीमून पर गए थे तब संजय ने अपने दोस्तों के सामने उनकी कीमत लगाई थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि संजय मुझे बहुत मारता था और मैं अपने जख्मों को मेकअप से छुपा लेती थी. जब हालात बिल्कुल बेकाबू हो गए तो मेरे पास पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा. करिश्मा ने यह भी बताया था कि उन्हें बाद में समझ आया कि संजय के उनसे शादी इसलिए की क्योंकि वह एक बड़ी फिल्म स्टार थी और इसका फायदा उन्हें मिलेगा. साथ ही ये भी एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पति का असली मकसद उन्हें अपने सोशल सर्कल में ट्रॉफी वाइफ की तरह दिखाना था.

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने फिर की शादी

साल 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की. प्रिया की संजय से दूसरी शादी थी. उन्होंने साल 2006 में विक्रम चटवाल ​​से शादी की थी और साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया था. उनकी एक बेटी है जिसका नान सफीरा है. जबकि संजय और प्रिया का एक बेटा है, जिसका जन्म साल 2018 में हुआ था.

यह भी पढ़ें– 1.2 बिलियन डॉलर के मालिक संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को कितनी एलिमनी दी थी? बच्चों के नाम किया था ये खास चीज, जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >