Rockstar में इम्तियाज अली इस एक्ट्रेस को करना चाहते थे कास्ट, VIDEO

रॉकस्टार में रणबीर कपूर के अपोजिट नरगिस फाखरी थी. नरगिस वाला किरदार इम्तियाज अली ने करीना कपूर को ऑफर किया था. हालांकि करीना ने इस रोल के लिए मना कर दिया था.

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रॉकस्टार में रणबीर कपूर के अपोजिट नरगिस फाखरी थी. दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था. लेकिन आपको ये नहीं पता होगा, इम्तियाज अली इस फिल्म के लिए पहले करीना कपूर खान को लेना चाहते थे. फिल्म 2011 में आई थी. इस फिल्म ने रणबीर कपूर के दमदार प्रदर्शन को सामने लाया और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इम्तियाज ने रॉकस्टार में नरगिस फाखरी का रोल करीना को ऑफर किया था, लेकिन वे भाई-बहन हैं, इसलिए एक्ट्रेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया. इस बारे में एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था, वह मेहनती, भावुक हैं और उन्हें इम्तियाज सहित कई अच्छे निर्देशकों के साथ काम करने का अवसर मिला है.” रणबीर ने आगे बताया था कि, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चूंकि हम आपस में खून के रिश्ते से जुड़े हैं, इसलिए हम साथ मिलकर काम नहीं कर सके.” वहीं, रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में है. इसमें रणबीर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे.

Also Read: Ramayana: बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के हाथ लगी रणबीर कपूर की रामायण! निभाएंगे राजा दशरथ का रोल, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >