Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, पहले दिन 2025 की इन 36 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, अजय देवगन- सनी देओल की फिल्में भी शामिल

Kantara Chapter 1 Box Office Records: एक्टर-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म ने रिलीज के साथ इस साल सिनेमाघरों में आई फिल्में जाट, केसरी चैप्टर 2 सहित 36 फिल्मों के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. चलिए आपको उन सारे फिल्मों के नाम बताते हैं और पहले दिन की कमाई के बारे में.

Kantara Chapter 1 Box Office Records: एक्टर-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है. फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई कांतारा का प्रीक्वल है. चैप्टर 1 में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने भी अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म को एक्स पर शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं. साथ ही कई समीक्षकों ने फिल्म को जबरदस्त बताया है. ओपनिंग डे फिल्म तगड़ी कमाई करेगी और साथ ही इस साल की रिलीज हुई कई फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. चलिए आपको बताते हैं कि किस-किस फिल्म का रिकॉर्ड टूटा.

कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 अब तक इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को तोड़ चुकी है. मूवी ने भारत में सभी भाषाओं में 18.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये आंकड़े फाइनल शाम तक आएंगे. हालांकि मूवी ने द डिप्लोमैट, क्रेजी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, मेरे हसबैंड की बीवी, बैडएस रवि कुमार,आजाद, लवयापा, इमरजेंसी,फतेह सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया. चलिए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं और कलेक्शन भी-

  1. मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
  2. द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये
  3. परम सुंदरी 7.37 करोड़ रुपये
  4. कुली (हिंदी)- 4.5 करोड़ रुपये
  5. सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़ रुपये
  6. धड़क 2- 3.65 करोड़ रुपये
  7. महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
  8. निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
  9. मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
  10. आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
  11. मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़ रुपये
  12. मां- 4.93 करोड़ रुपये
  13. सितारे जमीन पर- 10.70 करोड़ रुपये
  14. भूल चूक माफ- 7.20 करोड़ रुपये
  15. केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  16. कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  17. द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
  18. फुले- 15 लाख रुपये
  19. ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
  20. केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़ रुपये
  21. जाट- 9.62 करोड़ रुपये
  22. द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
  23. क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
  24. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
  25. मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 लाख रुपये
  26. बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़ रुपये
  27. लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
  28. देवा- 5.78 करोड़ रुपये
  29. इमरजेंसी- 3.11 करोड़ रुपये
  30. आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
  31. फतेह- 2.61 करोड़ रुपये
  32. देवा- 5.78 करोड़ रुपये
  33. क्रेजी- 80 लाख र��पये
  34. रेड 2- 18. 25 करोड़
  35. जॉली एलएलबी 3- 12. 5 करोड़ रुपये
  36. बागी 4- 12 करोड़

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 X Reviews: ऋषभ शेट्टी की फिल्म को मीडिया यूजर्स बता रहे शानदार, क्लाइमेक्स में खड़े होंगे रोंगटे, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >