Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर चमकी कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई, जानें हिट या फुस्स

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: कांतारा चैप्टर 1 आज थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिव्यू मिल रहा है. मूवी के ओपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड सामने आया है. हालांकि ये सुबह के नंबर्स है, लेकिन फिर भी इसने अबतक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: कांतारा चैप्टर 1 का इंतजार कर रहे दर्शकों का आज इंतजार खत्म हो गया. फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित और अभिनीत फिल्म को लेकर एक्स पर अच्छे रिव्यूज आ रहे हैं. कई मीडिया यूजर्स ने फिल्म के क्लाइमेक्स की तारीफ की. पहले पार्ट ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीद है. इस बीच पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. चलिए आपको इस बारे में बताते हैं.

ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई करेगी कांतारा चैप्टर 1

होम्बले फिल्म्स की ओर से निर्मित कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी अलग अंदाज में दिखे हैं और उनके साथ मूवी में गुलशन देवैया, जयराम, रुक्मिणी वसंत और राकेश पुजारी ने काम किया हैं. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फिल्म ने सभी भाषाओं में अभी तक करीब 8.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये सुबह के आंकड़े है और शाम तक फाइनल नंबर्स आएंगे. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस साल कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी. वहीं, मूवी का बॉक्स ऑफिस पर टकराव सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से है.

कांतारा चैप्टर 1 का स्टार्स ने किया रिव्यू

एक्टर नागा वामसी ने कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू करते हुए लिखा, ऋषभ शेट्टी आप तो अद्भुत हैं. वहीं, वेंकी ने रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, ” कांतारा चैप्टर 1 एक मज़बूत प्रीक्वल है जो तकनीकी रूप से शानदार है और इसमें कुछ थियेटर-वर्थी सीन भी हैं जो अच्छे से काम करते हैं. भले ही कहानी में कभी-कभी धीमी गति और थोड़े उतार-चढ़ाव दिखें. फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी और बैकस्टोरी को अच्छे से पेश करती है. पहले हिस्से में बीच के कुछ सीन उतने असरदार नहीं हैं, लेकिन शुरुआत और इंटरवल से पहले का हिस्सा बहुत अच्छी तरह बनाया गया है. दूसरे हिस्से में भी कुछ उतार-चढ़ाव हैं, लेकिन यहां भी कई शानदार सीन हैं और क्लाइमेक्स पहली फिल्म की तरह मजबूत है. ऋषभ शेट्टी ने फिर से शानदार प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 X Reviews: ऋषभ शेट्टी की फिल्म को मीडिया यूजर्स बता रहे शानदार, क्लाइमेक्स में खड़े होंगे रोंगटे, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >