Kannappa: विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की सफलता पर जताई खुशी, बोले- जबरदस्त प्यार को सुनकर…

Kannappa: मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित विष्णु मांचू की पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले है. उन्होंने इसे मस्ट वॉच बताया. इसमें अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल का कैमियो भी है. अब विष्णु मांचू ने इसके सक्सेस को सेलिब्रेट किया.

Kannappa: ‘कन्नप्पा’ मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित एक पौराणिक भक्ति फिल्म है. इसमें विष्णु मांचू ने भगवान शिव के एक महान भक्त कन्नप्पा की मुख्य भूमिका निभाई है, जिसकी कहानी हिंदू पौराणिक कथाओं और शैव सिद्धांत परंपरा में गहराई से निहित है. मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. अब विष्णु मांचू ने भी इस सक्सेस को सेलिब्रेट किया है.

विष्णु मांचू ने कन्नप्पा के सक्सेस को किया सेलिब्रेट

विष्णु मांचू ने एक्स पर फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करते हुए लिखा, ”इस क्षण का मैंने पूरी जिंदगी इंतजार किया है… विदेशी प्रीमियर और भारत में सुबह-सुबह के शो से मिल रहे जबरदस्त प्यार को सुनकर मेरा दिल कृतज्ञता से भर जाता है. #कन्नप्पा अब सिर्फ मेरी फिल्म नहीं है—यह अब आपकी है.” एक्स पर भी फैंस मूवी को मस्ट वॉच बता रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू के बहुप्रतीक्षित एंट्री सीन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह निडर तीव्रता के साथ घोड़े की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फैंस ने इस शक्तिशाली क्षण पर उत्साह व्यक्त करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, “आखिरकार मांचू ने धांसू एंट्री कर ली है.”

कन्नप्पा के बारे में

कन्नप्पा में मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम और ब्रह्माजी जैसे स्टार-स्टडेड कलाकार सहायक भूमिकाओं में हैं. इसमें मोहनलाल ने किराता, प्रभास ने रुद्र और अक्षय कुमार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है, जबकि काजल अग्रवाल ने देवी पार्वती की भूमिका निभाई है. कन्नप्पा का निर्माण विष्णु मांचू के लिए एक दशक लंबा ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिन्होंने स्टोरीलाइन भी लिखी थी.

यह भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया संग ब्रेकअप के बाद Sana Shaikh को डेट कर रहे Vijay Varma, नई तसवीरों ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >