Kannappa: मंचू विष्णु की फिल्म की कहानी से हटा पर्दा, इतना होगा रनटाइम, रिलीज से पहले जानें सबकुछ

Kannappa: मंचू विष्णु स्टारर और प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल की कैमियो वाली फिल्म कन्नप्पा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. मूवी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब इसका रनटाइम रिवील हो गया है. साथ ही कहानी को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया.

Kannappa: मंचू विष्णु की मुख्य भूमिका वाली मोस्ट अवेटेड पौराणिक ड्रामा कन्नप्पा 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल जैसे कई लोकप्रिय चेहरे हैं. यह तेलुगु भाषा की पौराणिक ड्रामा भक्त कन्नप्पा की कहानी से प्रेरित है, जो एक नास्तिक था और बाद में भगवान शिव का अनुयायी बन गया. अब मूवी का रनटाइम कितना है, इसका खुलासा हो गया है.

कितना होगा कन्नप्पा का रनटाइम

कन्नप्पा के संपादक एंटनी गोंजालवेज ने खुलासा किया है कि ऐतिहासिक फिल्म की अवधि लगभग दो घंटे और 50 मिनट होगी. एंथनी ने फिल्म के प्री-रिलीज कार्यक्रम के दौरान आईएएनएस से बात करते हुए कहा, वैसे तो मूवी दो घंटे और 50 मिनट होगी, लेकिन यह दर्शकों को लंबी नहीं लगेगी, क्योंकि कहानी तेज गति से आगे बढ़ती रहेगी.

क्या होगी कन्नप्पा की कहानी

उन्होंने बताया, “फिल्म में एक साथ तीन ट्रैक चल रहे होंगे. पहला ट्रैक नास्तिक से आस्तिक और फिर भक्त बनने के बारे में है. फिर एक रोमांटिक ट्रैक चल रहा है. तीसरा ट्रैक कबीले के लिए बाहरी खतरे के बारे में है. इसलिए, तीनों ट्रैक के बीच कहानी तेज गति से आगे बढ़ेगी.” 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कन्नप्पा ने फैंस और फिल्म प्रेमियों में बड़ी उम्मीदें जगा दी हैं.

कन्नप्पा के बारे में

मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित इस फिल्म में विष्णु मांचू थिनाडु (कन्नप्पा) की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो एक निडर योद्धा से भक्त बन जाता है और बाद में भगवान शिव का परम भक्त बन जाता है. अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मोहनलाल किराता के रूप में ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. प्रभास ने रुद्र की भूमिका के साथ एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव के लिए मंच तैयार किया है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: टिकट खरीदने के लिए हो जाइए तैयार! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी निरहुआ की फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >